UP News: एक कमरा, गोलियों से छलनी 5 शव…, इलाके में मची सनसनी

Saharanpur News: सहारनपुर में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। अशोक, उनकी पत्नी, मां और दो बेटों के माथे पर गोली लगी थी। पुलिस को शक है कि अशोक ने सबको मारकर आत्महत्या की है।

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ही परिवार के 5 लोगों का शव मिला है। घटना से इलाके में कोहराम मच गया। सभी के शरीर पर गोलियों के निशान मिले है। छानबीन के दौरान पुलिस ने कमरे से 3 तमंचा बरामद किया है। शुरुआती जांच में मौत का कारण गोली लगना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस हत्या या आत्महत्या की एंगल से जांच कर रही है।

कैसे हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

मृतकों की पहचान अशोक (40), उनकी पत्नी अंजिता (37), उनकी मां विद्यावती (70), और उनके दो बेटों कार्तिक (16) और देव (13) के रूप में हुई है. अशोक ने अपने पिता की मौत के बाद नकुर तहसील में राजस्व अधिकारी (अमीन) के तौर पर उनकी जगह ली थी. उनका बेटा देव शहर के MTS पब्लिक स्कूल में क्लास 9 का छात्र था, जबकि कार्तिक नकुड के एक इंटरमीडिएट कॉलेज में क्लास 10 में पढ़ रहा था. पड़ोसियों के अनुसार, परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से कोई विवाद नहीं था.

ये भी पढ़े- UP News: जीरो विजिबिलिटी ने ढाया कहर, बागपत में एक के बाद एक भिड़े कई वाहन

पुलिस का बयान

एसएसपी आशीष तिवारी के मुताबिक सभी ऐंगल्स पर जांच जारी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

सूचना मिलते ही पुलिस अफसर और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची, घर को सील कर सभी मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए गए हैं. मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

ये भी पढ़े- लखनऊ में जुआरियों का कहर… दो युवकों पर चाकू और रॉड से हमला, हालत गंभीर

Back to top button