BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, PM मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता, वे मेरे बॉस…

PM Speech on Nitin Nabin: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को Z कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान की है.  यह सुरक्षा इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट परसेप्शन रिपोर्ट के आधार पर दी गई है.

PM Speech on Nitin Nabin: भाजपा के निर्विरोध 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बन गए हैं। मंगलवार को भाजपा मुख्यालय में इसका ऐलान किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने उनका माला पहनाकर स्वागत किया। मोदी ने कहा ‘भाजपा ऐसी पार्टी है, जहां लोगों को लगता होगा कि मोदीजी इतनी छोटी उम्र में मुख्यमंत्री बन गए। हेड ऑफ द गवर्नमेंट बन गए हैं। इन सबसे बड़ी चीज है कि मैं BJP का कार्यकर्ता हूं। लेकिन मैं मानता हूं कि नितिनजी मेरे बॉस हैं, मैं कार्यकर्ता हूं।’ इससे पहले नबीन दिल्ली में भगवान वाल्मीकि मंदिर, गुरुद्वारा बंगला साहिब और झंडेवाला मंदिर गए और माथा टेका।

भाजपा मुख्यालय में सोमवार को अध्यक्ष पद के चुनाव हुए थे। किसी और उम्मीदवार का नामांकन न आने से नबीन निर्विरोध चुने गए। नितिन को 14 दिसंबर 2025 को पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

नितिन नबीन मेरे बॉस..: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “यह 21वीं सदी है और देखते ही देखते 21वीं सदी के पहले 25 वर्ष तो पूरे भी हो चुके हैं, आने वाले 25 वर्ष बहुत महत्वपूर्ण है। यह वह कालखंड है जब विकसित भारत का निर्माण होना है और होना तय है। इस महत्वपूर्ण कालखंड की शुरुआत में नितिन नबीन भाजपा की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। आजकल के युवाओं की भाषा में, नितिन नबीन खुद भी एक प्रकार से ‘मिलेनियल’ हैं, वे उस पीढ़ी से हैं जिसने भारत में बड़े आर्थिक, सामाजिक और तकनीकी परिवर्तन होते देखे हैं।”

अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने कहा कि नितिन नबीन मेरे बॉस हैं, मैं तो बस कार्यकर्ता हूं।

पूर्व अध्यक्षों की पीएम मोदी ने की तारीफ:

पीएम मोदी ने कहा, अटल, आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में बीजेपी ने शून्य से शिखर तक का सफर देखा। इस सदी में वेंकया नायडू और नितिन गडकरी सहित कई वरिष्ठ साथियों ने संगठन को विस्तार दिया। राजनाथ के नेतृत्व में पहली बार बीजेपी ने पूर्ण सरकार बनाई। अमित शाह के नेतृत्व में देश के कई राज्यों में बीजेपी की सरकारें बनी। इसके बाद जेपी नड्डा के नेतृत्व में पंचायत से लेकर केंद्र तक सरकार मजबूत हुई।

पीएम मोदी ने कहा ,मैं देशभर के कार्यकर्ताओं को बीजेपी अध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा, बीते एक में श्यामा प्रसाद मुखर्जी, अटल बिहारी वाजपेई और RSS के 100 साल होने के कार्यक्रम को हम मनाते रहे हैं।

पीएम मोदी ने नितिन नबीन को दी बधाई:

नितिन नबीन ने बीजेपी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की कमान संभाली। इसके बाद पीएम मोदी अपना संबोधन किया। पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरूआत ‘भारत माता की जय’ के नारे के साथ की। इस दौरान पीएम मोदी ने नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी।

2024 के नतीजों का जेपी नड्डा ने किया जिक्र:

अपने संबोधन के दौरान जेपी नड्डा ने 2024 के लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा, कि 2024 चुनावों के नतीजों ने न सिर्फ पार्टी बल्कि लोगों को भी हैरान किया। इसके बाद देश के मतदाताओं ने ठान लिया कि और कोई भी चुनाव होंगे, मोदीजी को भरपूर वोट देंगे।

Back to top button