
Shahrukh Khan ने सेल्फी लेने आए फैन से छीना फोन? वीडियो हुआ वायरल
Shahrukh Khan: जॉय अवॉर्ड्स 2026 के इवेंट से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की भद्द पीट रही है. क्या है पूरा माजरा चलिए बताते हैं…
Shahrukh Khan: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कोई फिल्म नहीं बल्कि एक वायरल वीडियो है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में शाहरुख एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान एक फैन से उसका फोन लेते नजर आते हैं, जो उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा था। वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कुछ लोगों ने इस व्यवहार को लेकर सवाल उठाए, तो वहीं बड़ी संख्या में फैंस शाहरुख के समर्थन में उतर आए।इस घटना को लेकर लोगों की राय बंटी हुई नजर आ रही है।
इंटरनेट पर बना बहस का मुद्दा
वायरल वीडियो में शाहरुख ने हालांकि बेहद शांत अंदाज में अपने फैन से फोन लिया और उसे सामने मौजूद ऑफिशियल कैमरे की ओर देखने का इशारा किया. यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर बहस का मुद्दा बन गया.
View this post on Instagram
जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान के इस व्यवहार को ‘घमंड’ और ‘अहम’ से जोड़ते हुए उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, वहीं कई लोग बिना पूरी स्थिति समझे एक्टर पर सवाल उठाते नजर आए. एक अन्य ने लिखा- फोटो क्लिक हो जाती तो क्या बिगड़ जाता. एक अन्य ने लिखा- सुपरस्टार्स हम जैसे लोग ही इन्हें बनाते हैं. एक अन्य ने लिखा- ये करना जरूरी था. फोटो क्लिक करा लेते तो क्या बिगड़ जाता. लोग किंग खान को अहंकारी , अभिमानी भी कह रहे हैं.
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 Teaser: खौफनाक, खतरनाक…, ‘धुरंधर 2’ के टीजर से कंपेगा रूह
रियाद में अवॉर्ड फंक्शन का माहौल
शाहरुख खान ने इस इवेंट में लैवेंडर कार्पेट पर कई इंटरनेशनल सेलिब्रिटी के साथ भी समय बिताया। बॉबी ब्राउन और केटी पेरी भी इस मौके पर मौजूद थीं।
वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख अब सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगे। फिल्म में सुहाना खान, अभय वर्मा, जयदीप अहलावत, अभिषेक बच्चन और जैकी श्रॉफ भी अहम किरदार निभा रहे हैं। रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- Border 2: जावेद अख्तर ने रिजेक्ट की थी ‘बॉर्डर 2’, पुराने गाने को लेकर मेकर्स को लताड़ा





