
महिला संग अश्लील हरकत करते दिखे DGP, Video वायरल होने पर मचा बवाल
Karnataka DGP Viral Video: DGP रैंक के IPS ऑफिसर रामचंद्र राव का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में हड़कंप मच गया है। सार्वजनिक स्तर पर इस घटना की तीखी आलोचना हो रही है।
Karnataka DGP Viral Video: कर्नाटक के डीजीपी और वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव (Dr Ramachandra Rao) को सस्पेंड कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर उनके कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद यह कार्रवाई की गई है। रामचंद्र राव कर्नाटक में डीजीपी (सिविल राइट्स एन्फोर्समेंट) के पद पर तैनात थे। रामचंद्र राव के अश्लील वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा, मुझे आज सुबह ही इसके बारे में पता चला, मैंने जांच के आदेश दे दिये हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सरकारी दफ्तर में रिकॉर्ड हुआ वीडियो
आईपीएस अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद कर्नाटक में हड़कंप मच गया है। इस वीडियो में रामचंद्र राव अपनी आधिकारिक वर्दी पहनकर ड्यूटी के दौरान सरकारी दफ्तर में महिला के साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। खुफिया तरीके से रिकॉर्ड किए गए वीडियो में अधिकारी महिला को गले लगाते और आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं। घटना कथित तौर पर सरकारी चैंबर के अंदर की बताई जा रही है, जहां पर आधिकारिक बैठकें और प्रशासनिक कार्य होते हैं।
वीडियो आठ साल पुराना!
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब उनसे पूछा गया कि क्या ये वीडियो पुराने हो सकते हैं, तो 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी रामचंद्र राव ने कहा कि अगर पुराने की बात करें तो करीब आठ साल पहले, जब वे बेलगावी में पोस्टेड थे लेकिन उन्होंने फिर दोहराया कि वीडियो से उनका कोई संबंध नहीं है.
वीडियो वायरल होने के बाद राव ने कर्नाटक के गृह मंत्री से मिलने की कोशिश की, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाई. सरकार ने संकेत दिए हैं कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी.
कर्नाटक सीएम ने जांच के आदेश दिए
विवाद को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. उन्होंने कहा, “हम इस मामले की जांच कराएंगे. मुझे इसकी जानकारी आज सुबह मिली. वह चाहे किसी भी पद पर क्यों न हो, कानून से ऊपर कोई नहीं है. हम जांच करेंगे और उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे.”





