
रणवीर सिंह की दहाड़ Vicky Kaushal का जोश, ‘Dhurandhar 2’ उड़ाएगी दुश्मनों के होश
Dhurandhar 2 को लेकर तरह-तरह की खबरों का बाजार गर्म है। अक्षय खन्ना के कैमियो के बाद अब विकी कौशल के स्पेशल अपीयरेंस की बात सामने आ रही है।
Dhurandhar 2: बॉलीवुड में एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक की तैयारी है, लेकिन इस बार कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आया है। जहां दर्शक ‘धुरंधर 2’ में अक्षय खन्ना की वापसी का इंतजार कर रहे थे, वहीं अब खबर है कि ‘उरी’ के मेजर विहान यानी विक्की कौशल ने (Vicky Kaushal) इस फिल्म में घुसपैठ कर दी है। निर्देशक आदित्य धर एक ऐसा ‘धुरंधर यूनिवर्स’ बनाने जा रहे हैं, जहां अक्षय का अनुभव और विक्की का जोश एक साथ पर्दे पर आग लगाने वाला है।
धुरंधर’ में रणवीर सिंह के साथ विकी कौशल?
हाल ही में मिड डे पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि, आदित्य धर यूनिवर्स बनाने की प्लानिंग कर चुके हैं. बेशक दोनों फिल्मों की कहानी के टाइमलाइम में काफी डिफरेंस हैं, पर आदित्य धर ने फिर भी उरी से ट्रैक बनाया है. खबर के मुताबिक, वो धुरंधर 2 का हिस्सा हो सकते हैं. हालांकि, यह बात अबतक क्लियर नहीं है कि विकी और रणवीर सिंह का किरदार एक-दूसरे से मिलेंगे या नहीं. साथ ही कैमियो में कुछ एक्शन सीक्वेंस शामिल किए गए हैं.
यह भी पता लगा कि विकी कौशल पहले पार्ट की रिलीज से पहले ही अपने हिस्सों की शूटिंग कर चुके हैं. जो पिछले साल ही कंप्लीट कर लिए गए थे. अब क्योंकि वो आदित्य के पसंदीदा एक्टर्स में से एक हैं, तो डायरेक्टर बहुत खुश थे कि उन्होंने ऐसे सीक्वेंस डिज़ाइन किए. यह फ्यूचर में स्पिन-ऑफ की नींव रखने के लिए पहला स्टेप है.
ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 Teaser: खौफनाक, खतरनाक…, ‘धुरंधर 2’ के टीजर से काँपेगा रूह
उरी का धुरंधर से निकला था ये कनेक्शन
दरअसल जब रणवीर सिंह की धुरंधर रिलीज हुई, तो उसके बाद फैन्स ने फिल्म का ‘उरी’ के साथ तगड़ा कनेक्शन निकाला. जी हां, धुरंधर में रणवीर सिंह के किरदार का नाम Jaskirat Singh Rangi है. अगर आपने विकी कौशल की उरी देखी होगी, तो आपको याद होगा कि ‘उरी’ में विकी कौशल की दोस्त के शहीद पति का नाम भी यही था. कीर्ति कुल्हारी ने फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर का किरदार निभाया था, जिनके शहीद पति की एक कहानी थी.
ये भी पढ़े- Border 2: जावेद अख्तर ने रिजेक्ट की थी ‘बॉर्डर 2’, पुराने गाने को लेकर मेकर्स को लताड़ा





