गणतंत्र दिवस पर आतंकियों की सक्रियता… दिल्ली समेत बड़े शहरों में हाई अलर्ट

Terrorist Attack Alert: देश की राजधानी दिल्ली और अन्य बड़े शहरों में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के मौके पर बड़े आतंकी हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। खुफिया एजेंसियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और पंजाब बेस्ड गैंगस्टर्स देश के प्रमुख मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों को निशाना बनाने की तैयारी में हैं।

कोड नेम “26-26”
सूत्रों ने बताया कि आतंकियों ने अपने हमलों के लिए कोड वर्ड “26-26” का इस्तेमाल किया है। इसका मकसद 26 जनवरी या उससे पहले बड़े आतंकी हमले को अंजाम देना है। इस कोड वर्ड का अर्थ और आतंकियों की रणनीति समझने के लिए खुफिया एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं।

संभावित निशाने
आतंकियों के संभावित निशाने में देश के बड़े मंदिर शामिल हैं, जैसे:

  • अयोध्या का राम मंदिर
  • जम्मू का रघुनाथ मंदिर

इन मंदिरों और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

दिल्ली में सुरक्षा और अलर्ट
दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने गणतंत्र दिवस पर हाई अलर्ट जारी किया है। राजधानी में संवेदनशील क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। खुफिया इनपुट के आधार पर आतंकियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Aravalli में अवैध खनन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त… यह अपराध है, बख्शा नहीं जाएगा

प्रमुख आतंकी और हाल की जानकारी

  • मोहम्मद रेहान, जो दिल्ली का रहने वाला है, अलकायदा के मॉड्यूल से जुड़ा हुआ है और 2016 से फरार है।
  • एजेंसियों ने अलकायदा इंडिया सबकोटिटेंट के अन्य आतंकियों के भी पोस्टर जारी किए हैं।
  • दिल्ली और अन्य शहरों में बड़े हमले की फिराक में शामिल प्रमुख आतंकियों में शामिल हैं: मोहम्मद उमर, अबु सूफियान, मोहम्मद शहीद फैजल, सैयद मोहम्मद अर्शिया, मोहम्मद रेहान, मोहम्मद शरजील अख्तर।

यह भी पढ़ें…

महिला संग अश्लील हरकत करते दिखे DGP, Video वायरल होने पर मचा बवाल

सुरक्षा इंतजाम

  • खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली और अन्य शहरों में सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा है।
  • गणतंत्र दिवस समारोहों के आसपास विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है।
  • सोशल मीडिया पर आतंकियों के पोस्ट और ऑनलाइन गतिविधियों पर लगातार निगरानी जारी है।

सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि इन आतंकियों द्वारा 26 जनवरी को कोई बड़ा हमला रोकने के लिए सतर्कता और तैयारी आवश्यक है। जनता को भी अनावश्यक अफवाहों से दूर रहकर सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें…

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने नितिन नबीन, PM मोदी बोले- मैं कार्यकर्ता, वे मेरे बॉस…

Back to top button