IND vs NZ: रिंकू सिंह तो बड़े तेज फिनिशर निकले, धोनी के रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

Rinku Singh ने मैच के बाद कहा कि उनके ऊपर इस बात का दबाव था कि वे अंदर-बाहर हो रहे थे। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले की सीरीजों में वे ड्रॉप किए गए थे, क्योंकि कॉम्बिनेशन अच्छा नहीं बन रहा था।

Rinku Singh in IND vs NZ Ist T20I: भारत को पहले टी-20 में 48 रन से जीत मिली, भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने धमाका किया और 84 रन की पारी खेली, इसके बाद रिंकू सिंह ने 20 गेंद पर 44 रन की नाबाद पारी खेलकर भारत के स्कोर को 238 रन पर ले जाने का काम किया. आखिरि में भारतीय टीम यह मैच 48 रन से जीतने में सफल रही. मैच में अभिषेक शर्मा के अलावा रिंकू ने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की उसने फैन्स का दिल जीत लिया, रिंकू ने मैच के बाद अपनी पारी को लेकर बात की और माना है कि टीम से अंदर-बाहर होने से उनके ऊपर काफी दबाव था.’

Rinku Singh ने धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

दरअसल, नागपुर में खेले गए पहले टी20 मैच में रिंकू सिंह ने न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 20 गेंदों में 44 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने इस पारी के दौरान 20वें ओवर में 2 सिक्स लगाए और भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले बैटर्स की लिस्ट में वह संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर आ गए हैं।

‘मुझ पर दबाव था’- रिंकू सिंह

रिंकू ने मैच के बाद कहा, “मुझ पर दबाव था क्योंकि मैं टीम में अंदर-बाहर हो रहा था. प्लान था कि सिंगल और डबल लेकर अपनी पारी को आगे बढ़ाउंगा, और बीच-बीच में बाउंड्री मारता रहूंगा. साथ ही, आखिर तक टिके रहना और मैच खत्म करना था. मैंने वही किया.गौतम गंभीर सर ने मुझसे कहा कि इरादा पक्का रखो और अंत तक खेलते रहो”.

रिंकू ने आगे कहा, “मैं अर्शदीप पाजी के साथ बैटिंग कर रहा था और प्लान था कि सिंगल लें और फिर मैंने उनसे कहा कि मैं आखिरी ओवर खेलना चाहता हूं. जब आप 5, 6 और 7 नंबर पर बैटिंग करते हैं तो यही माइंडसेट होता है”.

ये भी पढ़े- IPL 2026 के शेड्यूल में चुनाव बने रोड़ा, RCB और RR के होम मैचों पर संकट

जब अर्शदीप ने वो डॉट बॉल खेलीं तो उनके साथ क्या बातचीत हुई? इस पर रिंकू ने बताया, “कुछ नहीं। मैंने बस उनसे कहा कि वे शांत रहें और सिंगल लेने की कोशिश करें और मुझे स्ट्राइक दें। कोई बात नहीं, ऐसा होता है। मैंने उनसे कहा कि आखिरी दो गेंदों पर स्ट्राइक करने का समय आ गया है और उन्होंने चौका भी मारा।”

ये भी पढ़े- Team India Central Contract: बीसीसीआई ने RO-KO को दिया बड़ा झटका; सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में उलटफेर…

Back to top button