
Border 2: रिलीज से पहले ‘बॉर्डर 2’ की दहाड़, एडवांस बुकिंग में कमा लिए इतने
Border 2 Advance Booking: सनी देओल एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘बॉर्डर 2’ से धमाल मचाने आ रहे हैं. ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर दर्शकों का क्रेज सातवें आसमान पर पहुंच चुका है.
Border 2 Advance Booking: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर जहां भारत में जबरदस्त उत्साह है और फैंस 23 जनवरी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वहीं रिलीज से ठीक पहले फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ा झटका लगा है। खाड़ी देशों ने ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। पाकिस्तान विरोधी कंटेंट की वजह से UAE, सऊदी अरब और कुवैत जैसे देशों ने इसे सिनेमाघरों में दिखाने से साफ इनकार कर दिया है। हालांकि इससे पहले बॉर्डर 2 के एडवांस बुकिंग की चर्चा हर तरफ हो रही है.
बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में की इतनी कमाई
सैकनिल्क की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 ने एडवांस बुकिंग में 5.65 करोड़ की कमाई हासिल कर ली है. जबकि फिल्म ने यह 2डी शोज से कमाए हैं. फिल्म को डोल्बी और 4डीएक्स फॉर्मेट में भी रिलीज किया जाएगा, जिसके चलते बॉर्डर 2 को बॉक्स ऑफिस पर बूस्ट मिलेगा. जबकि फिल्म ने 1.75 लाख की टिकट 13,585 शोज की बिक्री की है.
बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग
रिपोर्ट के अनुसार, बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट ओपनिंग करेगी. अभी 9.93 करोड़ का आंकड़ा पार एडवांस बुकिंग के साथ हो गया है. जबकि रिलीज से पहले 10 करोड़ की कमाई होने की उम्मीद है. इसके चलते अबतक की साल 2026 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है. जबकि गणतंत्र दिवस पर सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बन सकती है।
ये भी पढ़े- सिकंदर ने मजाक में Anupam Kher को मारा थप्पड़, शॉक्ड एक्टर ने कह दी बड़ी बात
बॉर्डर 2 के बारे में
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित बॉर्डर 2 में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं. मुख्य अभिनेताओं के अलावा, फिल्म में सोनम बाजवा, मेस्दा राणा, मोना सिंह और पटमवीर चीमा भी अहम भूमिकाओं में हैं, भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता द्वारा प्रोड्यूस ये फिल्म गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
ये भी पढ़े- रिपब्लिक डे पर इंडियन सिनेमा रचने जा रहा इतिहास, भंसाली को मिली बड़ी जिम्मेदारी





