
UP News: पैसों को लेकर पार्टनर ने हत्या कर युवती को दफनाया, CCTV से खुला राज
UP News: बरेली में लेनदेन के विवाद को लेकर पार्टनर ने इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली युवती को हत्या करके शव जंगल में दफन कर दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेजा है।
UP News: लापता इवेंट मैनेजमेंट का काम करने वाली युवती की हत्या कर दी गई। आरोपित ने वारदात के बाद शव को रिठौरा के जंगल में करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में दफना दिया। पुलिस ने 11 दिन बाद इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए शव बरामद कर लिया है। युवती की गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान आसपास के इलाकों के तमाम सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। फुटेज में युवती घटना वाले दिन एक युवक के साथ नजर आई। इसी आधार पर पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
पार्टनरशिप में करता था काम
पुलिस के अनुसार बारादरी थाना क्षेत्र के मोहल्ला दुर्गानगर निवासी पूजा शादी-ब्याह और पार्टियों में इवेंट मैनेजमेंट का काम करती थी। इसी काम में रिठौरा का एक युवक उसका पार्टनर था। दोनों के बीच अक्सर काम और हिसाब-किताब को लेकर बातचीत होती रहती थी।
कई घंटे कार में लेकर घूमता रहा शव
आरोपी ने बताया कि 12 जनवरी को दोनों ने साथ में बीयर पी थी। इसी दौरान लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जो इतना बढ़ गया कि उसने गुस्से में आकर पूजा की मफलर से गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद कई घंटे तक शव को कार में लेकर घूमता रहा। रात होने पर रिठौरा में अपने घर से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर जंगल में जमीन खोदकर दफना दिया, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।
ये भी पढ़े- UP News: शेयर मार्केट या सट्टा? कानपुर में हवाला गिरोह का भंडाफोड़…
फॉरेंसिक टीम ने की मौके पर जांच
गुरुवार देर रात आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने जंगल से पूजा का शव बरामद किया। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्या में प्रयुक्त सामान और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। वहीं, मृतका की स्कूटी की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
ये भी पढ़े- लखनऊ सचिवालय में तैनाती का भ्रष्ट खेल बेनकाब, 30 से ज्यादा SO घूस के घेरे में





