बाहर Sangeet Som ने पुलिस को धमकाया, अंदर CM Yogi ने टोका- ‘पीछे हटो…’

UP News: मेरठ के सलावा में खेल विश्वविद्यालय के निरीक्षण के दौरान पूर्व विधायक संगीत सोम के दो वीडियो वायरल हुए हैं। एक वीडियो में सोम पुलिस को बैरिकेडिंग पर धमकाते दिख रहे हैं, जबकि दूसरे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उन्हें पीछे हटकर मंत्री को आगे आने का निर्देश देते हैं।.

UP News: उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का एक अलग ही अंदाज गुरुवार को मेरठ में देखने को मिला। सीएम योगी को  सख्त मिजाज के साथ ही, अपने सहयोगियों को पूरा सम्मान देने के लिए भी जाना जाता है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ मेरठ में खेल विश्वविद्यालय के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जलशक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक भी मौजूद थे। हालांकि, निरीक्षण के क्रम में वे सीएम योगी से पीछे रह गए थे। उनके ठीक आगे पूर्व विधायक संगीत सोम थे। सीएम योगी की नजर जैसे ही मंत्री दिनेश खटीक पर पड़ी, वह रुक गए।

सीएम योगी ने संगीत सोम को किया पीछे

इस बीच सीएम योगी का ध्यान जब इस बात पर गया तो उन्होंने संगीत सोम को इशारा करके पीछे हटने को कहा और मंत्री दिनेश खटीक को आगे आने के लिए कह दिया. मुख्यमंत्री ने संगीत सोम से कहा कि “पीछे हटो, मंत्री को आने दो.” जिसके बाद संगीत सोम पीछे हो गए और जलशक्ति मंत्री दिनेश खटीक उनके बगल में आकर खड़े हो गए.

सीएम योगी ने जिस अंदाज में संगीत सोम को टोका उसके बाद ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है. दिलचस्प बात ये हैं कि इस कार्यक्रम में आने से कुछ मिनट पहले ही संगीत सोम की पुलिसकर्मियों से भी झड़प हो गई थी, जिसमें वो अधिकारियों को सत्ता क हनक झाड़ते हुए दिख रहे थे.

ये भी पढ़े- यूपी के 75 जिलों में आज ब्लैकआउट; घरों-दुकानों की लाइट होगी बंद, जाने वजह…

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

हुआ ये कि संगीत सोम अपने काफिले के साथ जब मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम में आ रहे थे तो पुलिस कर्मियों ने सुरक्षा के लिहाज़ से उन्हें रोक लिया, जिसके बाद बुरी तरह भड़क गए और उनके साथ भिड़ने लगे. पुलिसवालों ने जब उन्हें समझाने की कोशिश की तो भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और वो उन्हें ‘खुराक’ देने की बात करने लगे.

संगीत सोम ने पुलिसकर्मियों से कहा कि ‘आप बिना खुराक लिए मानोगे नहीं..’ सोशल मीडिया पर अब लोग इस वीडियो को सीएम योगी के वीडियो के साथ जोड़कर तंज कस रहे हैं. जिस कार्यक्रम में आने के लिए वो इतना रौब झाड़ रहे थे, उसी कार्यक्रम में सीएम योगी ने उन्हें पीछे की ओर खिसका दिया।

ये भी पढ़े- मंच पर ही फूट-फूट कर रोए डिप्टी CM, संघर्ष के दिनों को याद कर आंखों से निकले आंसू

Back to top button