
Ranji trophy में सरफराज खान का तूफान, ठोका पांचवां दोहरा शतक…
Ranji trophy 2025-26: रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान का बल्ला एक बार फिर गरजा. हैदराबाद के खिलाफ मुश्किल हालात में उतरे सरफराज ने शानदार दोहरा शतक जड़ते हुए मुंबई को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया है.
Ranji trophy 2025-26: मुंबई के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) ने घरेलू क्रिकेट में एक बार फिर अपने बल्ले से तूफान मचा दिया है. हैदराबाद के खिलाफ जारी रणजी ट्रॉफी 2025-26 के मुकाबले में सरफराज ने मुंबई के लिए पहली पारी में दोहरा शतक लगाया. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जारी इस मुकाबले के दूसरे दिन (23 जनवरी) सरफराज ने 206 गेंदों में दोहरा शतका. यह उनके प्रथम श्रेणी करियर की पांचवीं डबल सेंचुरी रही.
सरफराज की शानदार पारी
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी. टीम 82 रन पर तीन विकेट गंवा चुकी थी और दबाव साफ नजर आ रहा था. ऐसे समय पर सरफराज खान बल्लेबाजी के लिए आए. उन्होंने हालात को समझते हुए पहले खुद को संभाला और फिर अपने स्वाभाविक आक्रामक खेल से रन बटोरना शुरू किया.
View this post on Instagram
पहले दिन का खेल खत्म होने तक सरफराज 142 रन बनाकर नाबाद लौटे. दूसरे दिन भी उनकी बल्लेबाजी में वही आत्मविश्वास दिखा. उन्होंने सिर्फ 206 गेंदों में दोहरा शतक पूरा कर लिया. आखिरकार आउट होने से पहले सरफराज ने 219 गेंदों में 227 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 19 चौके और 9 छक्के शामिल रहे.
मुंबई के लिए 6 पारियों में सबसे ज्यादा रन
सरफराज खान ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के लिए 6 पारियों में सबसे ज्यादा 303 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 75.75 और स्ट्राइक रेट 190.56 रहा. इसके अलावा सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में भी सरफराज मुंबई के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ रहे. उन्होंने 65.80 के एवरेज और 203.80 की स्ट्राइक रेट से 7 मैचों में 329 रन ठोके थे.
ये भी पढ़े- IND vs NZ: एक जगह के 3 दावेदार… जीत के बाद भी बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11?
सरफराज खान ने आखिरी बार नवंबर 2024 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट मैच खेला था, उसके बाद उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है. इस सबके बीच घरेलू क्रिकेट में उनका बल्ला लगातार रन उगल रहा है. इसी शानदार फॉर्म का इनाम उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए आयोजित मिनी ऑक्शन में मिला, जहां चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें 75 लाख रुपये के बेस प्राइस पर खरीदा.
ये भी पढ़े- PM के बाद सबसे मुश्किल काम’, कोच गंभीर के सपोर्ट में आए कांग्रेस सांसद शशि थरूर





