T20 WC: बांग्लादेश की निकली अकड़… ICC ने T20 वर्ल्ड कप से दिखाया बाहर का रास्ता

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी में शामिल कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शनिवार को इसका एलान किया।

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश की टी20 वर्ल्ड कप 2026 से आधिकारिक तौर पर विदाई हो गई है. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की पुष्टि कर दी है. आईसीसी ने एक लेटर लिखकर बांग्लादेश को इसके बारे में जानकारी दे दी है. बांग्लादेश के बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में जगह दी गई है. स्कॉटलैंड को ग्रुप C में शामिल किया गया है, जहां उसका सामना इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल और इटली जैसी टीमों से होगा.

शुक्रवार को ही भेजा गया था मेल

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, वरिष्ठ आईसीसी अधिकारियों में अध्यक्ष जय शाह सहित कई अधिकारी शुक्रवार को दुबई में थे और देर शाम बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल को एक ईमेल भेजा गया, जिसमें वैश्विक संस्था का निर्णय बताया गया।

आईसीसी के एक सूत्र ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को गोपनीयता की शर्त पर बताया, ‘पिछली शाम एक ईमेल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन को भेजा गया, जिसमें सूचित किया गया कि 24 घंटे की जो डेडलाइन उन्हें भारत आने पर फैसला करने के लिए दी गई थी, उस पर बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर आईसीसी को जवाब नहीं दिया। इसलिए निर्णय लिया जा चुका है।’

जाने कहाँ से शुरू हुआ पूरा विवाद?

इस पूरे विवाद की शुरुआत आईपीएल नीलामी के बाद हुई. जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की मोटी रकम में शामिल किया. लेकिन भारत में इसका विरोध हुआ. क्योंकि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें आ रही थीं. इसके बाद बीसीसीआई ने रहमान को आईपीएल से रिलीज कर दिया.

बीसीसीआई के इस फैसले से बांग्लादेश बोर्ड भड़क गया और उसने वर्ल्ड कप के बहिष्कार की बात कही. बीसीबी ने आईसीसी को एक लेटर लिखा और कहा की वह भारत में अपने मैच नहीं खेलेगा. उसने अपने मैच श्रीलंका या पाकिस्तान में शिफ्ट कराने की मांग रखी.

ये भी पढ़े- IND vs NZ: रायपुर धमाके के बाद ईशान किशन हुए इमोशनल, सुनाई ड्रीम कमबैक की कहानी

वोटिंग बांग्लादेश को मिली हार

बांग्लादेश ने तर्क दिया की भारत में उसके खिलाड़ियों की सुरक्षा में खतरा हो सकता है. लेकिन आईसीसी ने अपनी सुरक्षा रिपोर्ट में किसी संभावित खतरे से इनकार किया. आखिरकार आईसीसी ने साफ कर दिया की बांग्लादेश को भारत में मैच खेलने ही होंगे. अगर ऐसा नहीं हुआ तो उसे हटा दिया जाएगा.

जब बांग्लादेश अपनी जिद से नहीं हटा तो आईसीसी ने वोटिंग कराई और उसमें भी बांग्लादेश को हार मिली. और अब बांग्लादेश को स्कॉटलैंड से रिप्लेस कर दिया गया है.

ये भी पढ़े- Ranji trophy में सरफराज खान का तूफान, ठोका पांचवां दोहरा शतक…

Back to top button