
बुलंदशहर में रूह कंपा देने वाली घटना, झोलाछाप ने प्रसव के दौरान काट दी नवजात की गर्दन
Uttar Pradesh News: बुलंदशहर के जहांगीराबाद में एक कथित महिला चिकित्सक और आशा कार्यकर्ता पर नवजात की गर्दन काटने का आरोप लगा है। प्रसव के दौरान नवजात को गर्भ में उल्टा बताकर ऑपरेशन किया गया, जिससे उसकी गर्दन कट गई।
Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक आशा कार्यकर्ता के कमीशन के लालच ने मानवता को शर्मसार कर दिया. सरकारी अस्पताल के बजाय झोलाछाप के पास ले जाई गई गर्भवती महिला के नवजात की गर्दन प्रसव के दौरान गर्भाशय में ही रह गई. आरोपी बच्ची के शव को बोरे में भरकर भाग निकले. इस भयावह घटना के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आशा और झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
जीवित नवजात की काट दी गर्दन
आरोप है कि आशा ने वहां पहाुंचकर सरकारी अस्पताल की एंबुलेंस बुलाने के स्थान पर निजि जान पहचान की जहांगीराबाद नई बस्ती निवासी कथित महिला चिकित्सक जमीला को प्रसव के लिए बुलाया। आरोप है कि उक्त चिकित्सक गैरकानूनी रूप से गर्भपात करती है।उक्त चिकित्सक और आशा ने गर्भवती महिला की सामान्य स्थिति नहीं होने पर भी जबरदस्ती प्रसव कराने का प्रयास किया और प्रसव होने पर नवजात को गर्भ में उल्टी साइड में होना बताकर जीवित नवजात की गर्दन काट दी।
ये भी पढ़े- फंदे पर लटका मिला युवक… पोस्टमॉर्टम ने खोला राज, पत्नी पर हत्या का शक
महिला के गर्भ में ही रह गया गर्दन
नवजात का आधा शव महिला के जननांग से बाहर आ गया और गर्दन महिला के गर्भ में ही रह गयी। उसके बाद आशा और कथित चिकित्सक मौके से भाग गई। उसके बाद स्वजन पीड़ित महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां से चिकित्सकों से उसे मेरठ रेफर कर दिया। स्वजन के अनुसार मेरठ मेडिकल कालेज के अस्पातल में महिला की हालत चिंताजनक है। महिला के नवजात शिशु के दो हिस्से के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
ये भी पढ़े- दीवार निर्माण के विवाद में दबंगों का तांडव… दो भाइयों पर धारदार हथियार से हमला
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि पीड़िता महिला झम्मन सिंह की शिकायत पर जहांगीराबाद कोतवाली पर आशा कायकत्री रूपवती और कथित चिकित्सक जमीला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़े- UP News: लखनऊ में नाबालिग लड़की की हत्या; लव ट्राएंगल में मौत की साजिश…





