
UP News: इंस्टाग्राम पर बार्बर से दोस्ती फिर प्यार; 14 वर्षीय किशोरी का गैंगरेप…
Gorakhpur News: गोरखपुर में दरिंदगी की शिकार किशोरी अमीरों की तरह जीना चाहती थी। हाई-फाई जानकर ही वह इंस्टाग्राम पर सैलून में बार्बर का काम करने वाले लड़के के प्यार में फंस गई।
Gorakhpur News: गोरखपुर में सोशल मीडिया पर हाई-फाई जीवन जीने की चाहत में एक 14 वर्षीय किशोरी दरिंदगी का शिकार हो गई. इंस्टाग्राम पर मिले प्रेमी के साथ घर छोड़ने वाली लड़की का होटल मालिक, मैनेजर और स्पा संचालक ने यौन शोषण किया। पुलिस ने पांच आरोपियों को जेल भेज दिया है। किशोरी ने हाई-फाई जीवन की चाहत में यह कदम उठाया था, लेकिन आरोपियों ने उसकी स्थिति का लाभ उठाया। इस मामले में पुलिस ने लापरवाही बरतने वाले इंस्पेक्टर और चौकी इंचार्ज समेत कई कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
नाबालिग के साथ कई लोगों ने रेप किया
गोरखपुर में एक 14 साल की नाबालिग पर इंस्टाग्राम पर मिले प्यार ने ही खूब जुल्म ढाया. पहले तो इंस्टाग्राम पर मिले प्यार ने ही अपहरण कर तीन दिन तक होटल में बंधक बनाकर रखा और रेप किया. फिर छोड़कर भागा तो होटल मालिक और मैनेजर ने उसके साथ रेप किया. मन भर गया तो उसे स्पा सेंटर को बेच दिया, जहां सेंटर के मालिक ने भी उसे अपनी हवस का शिकार बनाया. 22 दिन बाद लड़की जब पुलिस के सामने पहुंची तो उसने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर ऐसे-ऐसे राज खोले, जिसे सुनकर किसी का भी दिल पसीज जाए.
ये भी पढ़े- बुलंदशहर में रूह कंपा देने वाली घटना, झोलाछाप ने प्रसव के दौरान काट दी नवजात की गर्दन
सोशल मीडिया और हाई-फाई लाइफ का आकर्षण
किशोरी के पिता ड्राइवर हैं और मां घरों में सफाई करती हैं, लेकिन उसे यह सादगी पसंद नहीं थी. कक्षा 5 तक पढ़ी होने के बावजूद इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने के कारण वह अच्छी अंग्रेजी बोलती है. वह सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की तरह लग्जरी जीवन जीना चाहती थी. इसी चाहत में उसने इंस्टाग्राम पर बने अपने दोस्त को ‘मेरी जान’ बताकर स्टेटस लगाया और उसे अमीर समझकर उसके साथ भाग निकली।
ये भी पढ़े- फंदे पर लटका मिला युवक… पोस्टमॉर्टम ने खोला राज, पत्नी पर हत्या का शक
4 आरोपी गिरफ्तार, 2 से पूछताछ जारी
पुलिस ने बताया कि लड़की के बयान और परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शनिवार को प्रेमी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. चारों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में उसका प्रेमी, स्पा सेंटर का मैनेजर अंकित, होटल मालिक अभय सिंह और उसका मैनेजर आदर्श शामिल है. इस मामले में दो और लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है.





