IND vs NZ: व‍िशाखापत्तनम में टीम इंडिया का शानदार रिकॉर्ड, आज खेला जाएगा चौथा मुकाबला

IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वाइजैग (व‍िशाखापत्तनम) में चौथा टी20 बुधवार (28 जनवरी) को है. भारतीय टीम ने कुल 4 टी20 मैच खेले हैं. वहीं इस मैदान पर ईशान किशन ने दो मैच खेले हैं और उनका बल्ला चला है।

IND vs NZ 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मुकाबला आज विशाखापट्टनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी ACA-VDCA स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। इससे पहले खेले गए तीसरे टी-20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है। न्यूजीलैंड की टीम फिलहाल 3-0 से पीछे चल रही है। वाइजैग में भारत का रिकॉर्ड भी मजबूत रहा है। यहां खेले गए चार टी-20 मुकाबलों में से टीम इंडिया ने तीन में जीत दर्ज की है, जबकि एकमात्र हार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आई थी।

टीम इंडिया का इस मैदान पर है शानदार रिकॉर्ड

भारतीय टीम का विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखरा रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में रिकॉर्ड देखा जाए तो वह शानदार देखने को मिला है। इस स्टेडियम में टीम इंडिया ने अब तक 5 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमें से उन्होंने तीन में जहां जीत हासिल की है तो सिर्फ एक में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच रद्द रहा है। भारतीय टीम ने यहां पर अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच साल 2023 में ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ खेला था, जिसमें उन्हें 209 रनों का टारगेट मिला था और उसे उन्होंने 2 विकेट से अपने नाम किया था।

संजू सैमसन को लेकर हो सकता है फैसला

आज सभी की नजरें चौथे टी20 मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 (IND vs NZ 4th T20I Playing-11) पर टिकी होंगी जहां बड़े बदलाव होने की उम्मीद है। भारतीय टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों को आराम देना चाहेगी, जबकि कुछ को मजबूरी में टीम से कुछ समय बाहर रखना पड़ेगा। जैसे लगातार तीन मैचों में सिंगल आंकड़े पर आउट होने वाले ओपनर संजू सैमसन (Sanju Samson) को लेकर कोई बड़ा फैसला हो सकता है।

ये भी पढ़े- पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ड्रामा… टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट; 350 करोड़ का मुकदमा?

श्रेयस अय्यर की हो सकती है टीम मे एंट्री

जबकि एक बार फिर जसप्रीत बुमराह को आराम देकर अर्शदीप सिंह को विश्व कप की तैयारियों को नजर में रखते हुए वापसी करने का मौका मिल सकता है। संजू सैमसन को आराम मिला तो ईशान किशन (Ishan Kishan) को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोशन मिल सकता है और श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की टीम में एंट्री हो सकती है, जो फिलहाल विश्व कप टीम में शामिल नहीं हैं, लेकिन अगर कुछ खिलाड़ी चोटिल रहे और उनका प्रदर्शन अच्छा दिखा तो क्या पता अंतिम समय पर टीम में बदलाव हो जाएं।

ये भी पढ़े- IND vs NZ: संजू का करियर खत्म, श्रेयस मिलेगा मौका? चौथे टी20 में भारत संभावित प्लेइंग 11…

IND vs NZ 4th T20I के लिए संभावित भारतीय प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा – ओपनर, संजू सैमसन – ओपनर, ईशान किशन – बल्लेबाज, सूर्यकुमार यादव (कप्तान) – बल्लेबाज, श्रेयस अय्यर – बल्लेबाज, शिवम दुबे – ऑलराउंडर, अक्षर पटेल – ऑलराउंडर, रवि बिश्नोई – स्पिनर, कुलदीप यादव – स्पिनर, अर्शदीप सिंह – तेज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह – तेज गेंदबाज,
बेंच पर: हार्दिक पंड्या, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, हर्षित राणा

ये भी पढ़े- T20 WC: बांग्लादेश की निकली अकड़… ICC ने T20 वर्ल्ड कप से दिखाया बाहर का रास्ता

Back to top button