युवराज सिंह ने सुनाया हाल-ए-दिल; सानिया हुयी हैरान…कहा- मैं अंदर से टूट…

Yuvraj Singh revealed Retirement Reason: दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर ने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया। युवराज ने 2019 में संन्यास का ऐलान कर दिया था, जब उन्हें वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं मिली थी।

Yuvraj Singh revealed Retirement Reason: 10 जून 2019…यह वही तारीख है, जब लाखों-करोड़ों फैंस का दिल टूटा था। इस दिन भारत को 2 वर्ल्ड कप खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना था। वर्ल्ड कप स्क्वॉड से नजरअंदाज किए जाने के बाद युवी ने  ये फैसला लिया। युवराज सिंह के अचानक रिटायरमेंट के फैसले से हर कोई हैरान था। अब 7 साल बाद युवी ने खुद अपने रिटायरमेंट को लेकर चुप्पी तोड़ी है और वो दो कारण बताए हैं जिन्होंने उनके रिटायरमेंट के फैसले में अहम भूमिका निभाई।

युवराज का चौंकाने वाला खुलासा

युवराज ने कहा, ‘मुझे अपने खेल में मजा नहीं आ रहा था. मेरे मन में बार-बार यह सवाल आता था कि जब मुझे क्रिकेट खेलने में खुशी ही नहीं मिल रही, तो मैं इसे क्यों खेल रहा हूं? मुझे ऐसा लग रहा था कि न तो मुझे टीम का साथ मिल रहा है और न ही इज्जत. जब ये दोनों चीजें नहीं हैं, तो फिर खेलने का क्या मतलब है? मैं खुद से पूछता था कि मैं आखिर किस बात को साबित करना चाहता हूं? मैं मानसिक और शारीरिक रूप से इससे ज्यादा नहीं कर सकता था और यह सब मुझे अंदर से तकलीफ दे रहा था. जिस दिन मैंने खेल छोड़ दिया, उस दिन मुझे फिर से खुद जैसा महसूस हुआ.’

युवराज के टैलेंट पर लोगों ने जताया था शक

युवराज ने सानिया के साथ पॉडकास्ट में बताया कि जब वो छोटे थे तो उनकी प्रतिभा पर सवाल तक किए गए थे. युवराज के पिता योगराज ने कई बार कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा था कि उनके बेटे युवराज में इंटरनेशनल क्रिकेटर वाली बात नहीं है जिसके बाद उन्होंने अपने बेटे को इंटरनेशनल क्रिकेटर बनाने की ठानी.

ये भी पढ़े- IND vs NZ: रिंकू सिंह ने फील्डिंग से रचा इतिहास, बनाया ये धांसू रिकॉर्ड

युवराज ने उसी बात को याद करते हुए कहा, ‘अब जब मैं पीछे मुड़कर देखता हूँ, तो मुझे लगता है कि उनके पास मुझे ठीक से देखने का समय ही नहीं था. वो बस मेरे पिताजी से अच्छी तरह बात करते थे. वो भारत के लिए खेल रहे थे, शायद इसीलिए उन्होंने ऐसा कहा होगा. मैं उस समय 13-14 साल का था, बस खेल को समझने की कोशिश कर रहा था. मैंने उस बात को कभी पर्सनली नहीं लिया लेकिन मेरे पिता ने इसे काफी सीरियस ले लिया था.

ये भी पढ़े- पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ड्रामा… टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट; 350 करोड़ का मुकदमा?

युवराज सिंह का करियर

युवराज सिंह ने भारत के लिए 40 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 33.92 की औसत से 1900 रन बनाए. वनडे में इस खिलाड़ी ने 304 मैचों में 36.55 की औसत से 8701 रन बनाए, जिसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं. टी20 इंटरनेशनल में युवराज ने 58 मैचों में 28.02 की औसत से 1177 रन बनाए.

ये भी पढ़े- T20 WC: बांग्लादेश की निकली अकड़… ICC ने T20 वर्ल्ड कप से दिखाया बाहर का रास्ता

Back to top button