सहदेव माली की स्मृति में तहरी भोज… Press Club में पत्रकारों और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा

Lucknow News: वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय सहदेव माली की स्मृति में यू०पी० प्रेस क्लब और यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के संयुक्त तत्वावधान में प्रेस क्लब परिसर में तहरी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने स्व. सहदेव माली के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि सहदेव माली एक निर्भीक, समर्पित और जमीनी पत्रकार थे, जिन्होंने हमेशा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

यह भी पढ़ें…

लखनऊ में दबंगों की दरिंदगी… युवक को पीटकर कोमा में पहुंचाया, पत्नी से भी मारपीट

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव संजय प्रसाद, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद सिंह गोप, सपा के प्रदेश सचिव दीपक रंजन, राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे, पूर्व राज्यसभा सदस्य अरविंद सिंह, मुकेश सिंह (अध्यक्ष, यूपी कोऑर्डिनेशन कमिटी – इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स), उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मुकेश सिंह चौहान, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें…

LDA की नगर योजना विवादों में… पर्यावरण मंजूरी और मुआवजे पर उठे सवाल

पत्रकार संगठनों की ओर से यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के अध्यक्ष हसीब सिद्दीकी, महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिव शरण सिंह, तथा यू०पी० प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकारों ने कार्यक्रम में शिरकत की।

आयोजकों ने बताया कि तहरी भोज का उद्देश्य स्व. सहदेव माली की स्मृतियों को संजोते हुए पत्रकारों के बीच आपसी संवाद और एकजुटता को मजबूत करना है। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें…

PM MITRA पार्क को कैबिनेट हरी झंडी… पानी सप्लाई इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 458 करोड़ मंजूर

Back to top button