
IND vs NZ: आखिरी मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची टीम इंडिया, सूर्या बने संजू के ‘बॉडीगार्ड’
IND vs NZ 5th T20: भारत और न्यूजीलैड के बीच पांच मैच की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला तिरुवनंतपुरम में होगा. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ये भारत का आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच है।
IND vs NZ 5th T20: भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की सीरीज के शुरूआती 3 मुकाबलों को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त बनाई. लेकिन इसके बाद न्यूजीलैंड ने पलटवार करते हुए भारत को चौथे टी20 में हरा दिया, अब दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलेगी. टीम जब एयरपोर्ट पर पहुंची तो सूर्यकुमार यादव अचानक से संजू सैमसन के बॉडीगार्ड बन गए। ये मैच संजू के घरेलू राज्य केरल में है। जानिए पांचवां टी20 कब और कहां खेला जाएगा।
एयरपोर्ट पर रास्ता कराया खाली
ये मैच संजू सैमसन के घरेलू राज्य में है। संजू की लोकप्रियता पूरे भारत में कम नहीं है और अपने राज्य में तो वह और ज्यादा ही फेमस हैं। इसी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने एयरपोर्ट पर उनके मजे ले लिए। संजू जब टीम से बाहर होते हैं तो उनके फैंस सोशल मीडिया पर बवाल काट देते हैं। उनके बाहर जाने के बाद फैंस सेलेक्शन कमेटी से लेकर कप्तान और कोच को भी आड़े हाथों ले लेते हैं। उनकी दीवानगी तिरुवनंतपुरम में भी देखने को मिली।
Make way for @IamSanjuSamson in 𝗚𝗼𝗱’𝘀 𝗼𝘄𝗻 𝗰𝗼𝘂𝗻𝘁𝗿𝘆 😉
🎥 Don’t miss this banter between friends Sanju Samson and Captain Surya Kumar Yadav 😄#TeamIndia | #INDvNZ | @IDFCFirstBank | @surya_14kumar pic.twitter.com/zBAFPmZJGk
— BCCI (@BCCI) January 30, 2026
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है भारत का पलड़ा
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 29 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 17 में भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि 11 मैच कीवी टीम ने जीते हैं। 1 मैच टाई रहा है। भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 15 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 10 मैचों में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि शेष 5 मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम किए हैं।
अभिषेक ने पिछले 10 मैचों में 204 की स्ट्राइक रेट से 306 रन बनाए हैं। कप्तान सूर्यकुमार ने 10 मैचों में 233 रन अपने नाम किए हैं। न्यूजीलैंड से चैपमैन ने पिछले 9 मैचों में 196 रन बनाए हैं। कॉनवे 9 मैचों 196 रन बनाने में सफल रहे हैं। वरुण चक्रवर्ती ने 7 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं। इसी प्रकार जैकब डफी 9 मैचों में 15 विकेट चटका चुके हैं। इन सभी के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।
भारतीय सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन सीरीज में अब तक कुछ खास नहीं कर पाए हैं। ऐसे में वह बड़ी पारी खेलकर वापसी करना चाहेंगे। इसी तरह अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और सूर्यकुमार फिर से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे। तेज गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और हर्षित राणा पर होगी।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला तिरूवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शाम 7 बजे से से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, जैक फ्लॉक्स, ईश सोढ़ी, और जैकब डफी।





