
IND vs NZ: हिटमैन का रिकॉर्ड तोड़ने पर ‘मिस्टर 360’ की नजर, सिर्फ इतने रन है दूर
IND vs NZ 5th T20I Suryakumar Yadav: पांचवें टी-20 मैच में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका होगा. तिरुवनंतपुरम में सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा.
IND vs NZ 5th T20I Suryakumar Yadav: सूर्यकुमार यादव तिरुवनंतपुरम में होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवें टी20 मैच में कई रिकॉर्ड नाम कर सकते हैं. उनके निशाने पर रोहित शर्मा का एक रिकॉर्ड है. इसके अलावा वह छक्कों की एक स्पेशल डबल सेंचुरी भी पूरी करने के करीब हैं. हालांकि, इन रिकॉर्ड्स को नाम करने के लिए सूर्या को बल्ले से धमाल मचाना होगा, जैसा कि उन्होंने दूसरे और तीसरे टी20 में किया था.
रोहित का रिकॉर्ड तोड़ने से 33 रन दूर
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले सूर्यकुमार यादव ने जबरदस्त फॉर्म में लौटकर टीम इंडिया की बड़ी टेंशन दूर की. सीरीज के चार 4 मैचों में वह दो तूफानी अर्धशतक के साथ 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं. उन्होंने चार मैचों में 32, 82, 56 और 8 रन की पारियां खेलीं तिरुवनंतपुरम में सूर्या अगर 33 रन बना लेते हैं तो इस फॉर्मेट में उनके 3000 रन पूरे हो जाएंगे, जिससे टी20 इंटरनेशनल में वह 3000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन जाएंगे. वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 3000 रन पूरे करने के मामले में रोहित शर्मा से आगे निकल जाएंगे.
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 3000 रन
- मोहम्मद रिजवान- 79 पारी
- विराट कोहली- 81 पारी
- बाबर आजम- 81 पारी
- मुहम्मद वसीम- 84 पारी
- एऱॉन फिंच- 98 पारी
- वीरनदीप सिंह- 98 पारी
इन खिलाड़ियों से आगे निकल सकते हैं सूर्या
- मार्टिन गप्टिल- 101 पारी
- डेविड वॉर्नर – 102 पारी
- जोस बटलर- 106 पारी
- रोहित शर्मा- 108 पारी
- पॉल स्टर्लिंग- 113 पारी
नंबर 4 पर सबसे ज्यादा छक्के
इसके अलावा सूर्या टी-20 में नंबर 4 पर खेलते हुए 200 छ्क्के पूरा करने से सिर्फ एक छक्के दूर हैं. सूर्यकुमार यादव ने अभी तक 199 छक्के लगाए हैं. एक छक्का लगाते ही सूर्या नंबर 4 पर 200 छक्के पूरा करने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे. इसके अलावा T20 इंटरनेशनल में अभी तक उनके नाम बतौर कप्तान 49 छक्के दर्ज हैं, एक छक्का लगाते ही सूर्या कप्तान के तौर पर टी20 इंटरनेशनल में 50 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे.
ये भी पढ़े- IND vs NZ: आखिरी मैच के लिए तिरुवनंतपुरम पहुंची टीम इंडिया, सूर्या बने संजू के ‘बॉडीगार्ड’





