
Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘Mardaani 3’ ने भी वीकेंड पर दिखाया दम
Border 2 vs Mardaani Box Office Collection: सनी देओल स्टारर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ 9 दिन में 250 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर चुकी है। वहीं, ‘मर्दानी 3’ धीरे-धीरे बॉक्स ऑफिस पर पैर ज़माने की कोशिश कर रही है।
Border 2 vs Mardaani 3 box office collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों असली मुकाबला देखने को मिल रहा है। एक तरफ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ है, जो सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दूसरी तरफ, रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ ने भी अपने पहले वीकेंड पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। भले ही सामने ‘बॉर्डर 2’ का तूफान हो, लेकिन रानी मुखर्जी के जांबाज ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ अवतार ने दर्शकों को खींचने में कामयाबी हासिल की है।
‘बॉर्डर 2’ का कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 30 करोड़ से ओपनिंग करने वाली इस फिल्म ने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ की कमाई की थी और इसने पहले हफ्ते में 224.25 करोड़ कमाये। वहीं 8वें दिन इस फिल्म ने 10.75 करोड़ कमाए। वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे रविवार को 22.50 करोड़ का कलेक्शन किया। भारत में सनी देओल की फिल्म का कुल कलेक्शन अब 275.25 करोड़ तक पहुंच गया है।
‘मर्दानी 3’ ने पकड़ी रफ्तार
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे दिन यानी रविवार को फिल्म के कलेक्शन में और भी उछाल आया और इसने 7.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इस दौरान थिएटर्स में दर्शकों की संख्या भी बढ़कर 33.29 फीसदी तक पहुंच गई. कुल मिलाकर ‘मर्दानी 3’ ने पहले वीकेंड 17.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसी के साथ ‘मर्दानी 3’ का कुल बिजनेस 10 करोड़ हो गया है। रानी की फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है।
ये भी पढ़े- सोशल मीडिया डिलीट करना चाहती हैं Alia Bhatt, बोलीं- रोज सोचती हूं…
ये है दोनों फिल्मों की कहानी
बताते चलें कि ‘बॉर्डर 2’ में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की फौज पाकिस्तानी दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही है. यह साल 1997 की बॉर्डर का सीक्वल है जिसमें मोना सिंह, सोनम बाजवा, अन्या सिंह और मेधा राणा जैसी हीरोइनों ने भी काम किया है.
दूसरी तरफ रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने बेखौफ अंदाज में वापसी कर चुकी हैं. ‘मर्दानी 3’ की कहानी में शिवानी शिवाजी रॉय (रानी मुखर्जी) पिछले तीन महीनों में लापता हुई 93 लड़कियों की गुत्थी सुलझाती नजर आ रही हैं. मल्लिका प्रसाद ने फिल्म में खलनायिका का रोल निभाया है.
ये भी पढ़े- Grammy Awards 2026: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, फिर चूक गई अनुष्का शंकर





