पूर्व सैनिक के घर पर अवैध कब्जे की कोशिश… विरोध करने पर जान से मरने की धमकी

Lucknow News: पीजीआई थाना क्षेत्र में एक पूर्व सैनिक के निर्माणाधीन मकान पर अवैध कब्जे का प्रयास किया गया। विरोध करने पर दो व्यक्तियों ने पूर्व सैनिक के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पूरा मामला
शिकायतकर्ता श्रीकांत तिवारी, जो भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त हैं, शकुरपुर नीलमथा के निवासी हैं। वर्तमान में वह हैबतपुर मवैया चरण भट्टा रोड स्थित नरसिंह कॉलोनी में अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं।

पिछले शुक्रवार को सतगुरु पुरम कॉलोनी निवासी पंकज मिश्रा और ओंकार नाथ दुबे उनके अर्ध-निर्माणाधीन मकान पर आए। आरोप है कि वे किसी अन्य व्यक्ति को मकान दिखाते हुए उसे बेचने की कोशिश कर रहे थे।

यह भी पढ़ें…

केंद्रीय बजट 2026-27 पर सीएम योगी की प्रतिक्रिया… उत्तर प्रदेश को मिलेगा सीधा लाभ

पूर्व सैनिक ने किया विरोध
श्रीकांत तिवारी ने मकान अपने निजी उपयोग के लिए बनवाने का विरोध किया। इसके बाद आरोपियों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे वह नीचे गिर गए और उनके घुटने में गंभीर चोट आई।

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत का घुटना पहले सेना में बम विस्फोट के कारण पहले से ही क्षतिग्रस्त था।

यह भी पढ़ें…

‘स्कूल जाएगी?’ मासूम के सिर हिलाते ही मुस्कुरा उठे योगी, जनता दरबार का वीडियो वायरल

धमकी और अभद्रता
आरोपियों ने उन्हें मां-बहन की गालियां दीं और अतहर अली उर्फ किटू के नाम से धमकी दी। श्रीकांत ने तुरंत 112 नंबर पर फोन किया। आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए कहा:

“जान प्यारी है तो ढंग से रहो, वरना तुम्हारे मकान में काटकर गाड़ देंगे।”

पुलिस कार्रवाई
श्रीकांत तिवारी ने अपने परिवार सहित जान-माल के खतरे की आशंका जताई। पीजीआई थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: आर्मी स्कूल में दोस्तों ने जूते से रगड़ा छात्र का चेहरा, गई आंखों की रोशनी

Back to top button