
Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर-2 का धांसू टीजर जारी, रणवीर के डायलॉग ने काटा बवाल
Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर 2 का टीजर रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस बार कहानी हमजा के पाकिस्तान में सीक्रेट मिशन और जसकीरत सिंह रंगी की बैकस्टोरी पर फोकस करेगी।
Dhurandhar 2 Teaser: एक्टर रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर में रणवीर सिहं का धुआंधार अवतार भी दिखाया गया है। दरअसल रणवीर सिंह की इस नई फिल्म का नाम है ‘धुरंधर – द रिवेंज’। पब्लिक ने टीजर को पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया है। इस बार भी फिल्म में रणवीर सिंह का डैशिंग लुक में नजर आ रहे हैं। हाल ही में इसे ओटीटी पर रिलीज किया गया। यहां पर भी धुरंधर ने धाक जमाई है।
धुरंधर का दमदार टीजर रिलीज
धुरंधर 2 का टीजर 12:12 पर रिलीज किया गया है. जो कि आते ही फैंस के बीच वायरल हो चुका है. पूरे इंटरनेट पर बस धुरंधर 2 के टीजर की ही चर्चा हो रही है. हालांकि फैंस थोड़े निराश भी हैं, क्योंकि टीजर में उन्हें कुछ नया देखने को नहीं मिला है. बस इक्का-दुक्का सीन्स अलग हैं. टीजर में पहले पार्ट पर खत्म हुई कहानी की झलक दिखी है.
एक्शन का भरपूर डोज
शेर-ए-बलोच रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) को मौत के घाट उतारने के बाद कैसे हमजा (रणवीर सिंह) ल्यारी पर अपनी हुकूमत चलाता है, कैसे जसकीरत सिंह रंगी का हमजा के रोल में ट्रांसफॉर्मेशन हुआ.. . सेकंड पार्ट में पूरी कहानी खुलेगी. टीजर का हर सीन अपनी छाप छोड़ता है. भरपूर एक्शन का डोज दिया गया है. इसे देखने के बाद फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. मूवी 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी.
ये भी पढ़े- Border 2 का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, ‘Mardaani 3’ ने भी वीकेंड पर दिखाया दम
इस डायलॉग ने मचाया बवाल
हालांकि, 1 मिनट 12 सेकंड का टीजर 46 सेकंड पर ही खत्म हो जाता है. फिर मेकर्स ने सिर्फ क्रेडिट ही चलाया है. बस आखिर में रणवीर सिंह का डायलॉग सुनने को मिलता है. जब वो कहते हैं- ”ये नया हिंदुस्तान है, यह घर में घुसेगा भी और मारेगा भी.” वैसे टीजर का बैकग्राउंड स्कोर काफी अलग और बढ़िया है, लेकिन टीजर में वो बात नहीं है, जैसी उम्मीद फैन्स ने कर रखी थी.
मेकर्स भी जानते हैं कि लोग इंतजार कर रहे हैं, इसलिए एक-एक फ्रेम को चुन चुनकर डाला गया है. कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं डाला गया है, ताकी कहानी का खुलासा न हो जाए.
ये भी पढ़े- Grammy Awards 2026: दलाई लामा को पहला ग्रैमी, फिर चूक गई अनुष्का शंकर





