Ramayan: रणबीर कपूर-यश ‘राम नवमी’ पर करेंगे बड़ा धमाका, मेकर्स ने बनाई योजना

Ramayan: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का पहला अध्याय इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगा जिसे लेकर लोग बेहद उत्साहित हैं। पहली बार रणबीर कपूर एक माइथोलॉजिकल फिल्म का हिस्सा बने हैं।

Ramayan: साल 2026 सिनेमाप्रेमियों के लिए जबरदस्त रहने वाला है। मार्च में साल का सबसे बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश होने वाला है। जब यश की ‘टॉक्सिक’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ आमने सामने आएगी। लेकिन अब रणबीर कपूर भी मार्च में बहुत बड़ा धमाका करने की प्लानिंग में हैं. उनकी 4000 करोड़ी ‘रामायण’ दिवाली पर आ रही है। रणवीर कपूर को श्रीराम के किरदार में देखना फैंस के लिए काफी दिलचस्प होगा। फिल्म निर्माता ने किरदारों की पहली झलक जारी करने के लिए एक खास योजना तैयार की है।

राम नवमी पर आएगी किरदारों की पहली झलक

मिड-डे के मुताबिक, फिल्म निर्माताओं ने ‘रामायण: पार्ट 1’ से किरदारों की पहली झलक जारी करने के लिए एक भव्य कार्यक्रम की योजना बनाई है। मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया में 27 मार्च को होने वाले राम नवमी कार्यक्रम में किरदारों के लुक का अनावरण होगा। कार्यक्रम के लिए निमंत्रण भेजेने का सिलसिला जारी हो चुका है। विशेष अथिति की सूची में राज्य और केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेता, मनोरंजन और खेल जगत की हस्तियों के नाम शामिल हैं।

कार्यक्रम में कई बड़े नामों के आने की उम्मीद

एक सूत्र ने बताया, “बॉलीवुड के कई बड़े नामों के आने की उम्मीद है। भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर ने अपने परिवार और करीबियों को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। यह पहली बार होगा जब महाकाव्य के पात्रों का पूरा संसार प्रस्तुत किया जाएगा।” हालांकि कार्यक्रम को लेकर निर्माताओं की ओर से आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

ये भी पढ़े- The 50: रियलिटी शो बना जंग का मैदान, इंफ्लुएंसर की बदजुबानी पर भड़की सपना चौधरी

स्टारकास्ट का लुक होगा रिवील

मूवी को ‘दंगल’ फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी ने बनाया है. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट 2026 दीवाली पर और दूसरा पार्ट 2027 में आएगा. मूवी में सनी देओल को हनुमान, अरुण गोविल को दशरथ, रवि दुबे को लक्ष्मण, लारा दत्ता को कैकयी, काजल अग्रवाल को मंदोदरी का रोल प्ले करते देखा जाएगा.

रामायणम् को इंडिया की सबसे मंहगी फिल्म बताया जा रहा है. इसके दोनों पार्ट्स का कुल बजट 4000 करोड़ रुपये होने का दावा है. पिछले साल मूवी का पहला लुक सामने आया था, जिसमें रणबीर और यश के किरदार की झलक दिखी थी.

ये भी पढ़े- Dhurandhar 2 Teaser: धुरंधर-2 का धांसू टीजर जारी, रणवीर के डायलॉग ने काटा बवाल

Back to top button