Aaj Ka Rashifal: शनिवार को इन राशियों को धन-धान्य की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope 7 February 2026 Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 7 फरवरी को शनिवार है। आइए जानते हैं, 7 फरवरी का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।

7 February 2026 Ka Rashifal: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज देर रात 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आइए जानते हैं आज का दिन सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।

 

राशिफल-

मेष राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- मिला-जुला फल रहेगा। डिस्टर्बेंस बना रहेगा- चाहे वो मानसिक हो या चाहे वो शारीरिक हो। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार आपका ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- कलह से बचें। चाहे वो गृह कलह हो या प्रेम में कलह हो, संतान से कलह हो। थोड़ा सा डिस्टर्बेंस वाला समय है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। दोपहर के बाद थोड़ा सा जीवन में कोलाहल संभव है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कन्या राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- दोपहर के बाद स्वास्थ्य अच्छा होने लगेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा होगा। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- आय के मामले में जो भी महत्वपूर्ण कार्य है, 2 बजे से पहले निपटा लीजिए। बाकी थोड़ा दो दिन के लिए मध्यम समय आएगा। प्रेम, संतान, व्यापार चलता रहेगा। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन अकारण ही चितिंत रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

धनु राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मकर राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- दोपहर के बाद परिस्थितियां अनुकूल होने लगेगी। स्वास्थ्य अच्छा हो जाएगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा होगा। 2 बजे से पहले अभी थोड़ा सा ध्यान देकर आगे बढ़िएगा। नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मीन राशि- महत्वपूर्ण कार्यों को 2 बजे से पहले निपटा लें। इसके बाद थोड़ा मध्यम समय का निर्माण होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देना पड़ेगा। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान की भी अच्छी स्थिति नहीं रहेगी। इन दिनों हर दिन में स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है। काली जी को प्रणाम करना और उनको कोई भी श्वेत वस्तु दान देना या उनको चढ़ाना, अर्पित करना शुभ होगा।

Back to top button