T20 World Cup: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर…, मैच विनर गेंदबाज हो सकता है बाहर

IND vs USA in T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का पहला मैच यूएसए से होगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। स्टार तेज गेंदबाज के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है।

IND vs USA in T20 World Cup 2026: भारत के तेज़ गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) शनिवार को अमेरिका के खिलाफ़ टीम के पहले T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए डाउटफुल हैं, क्योंकि उन्होंने ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था. चूंकि पहला मैच एकतरफ़ा होने की उम्मीद है, इसलिए भारतीय टीम मैनेजमेंट टूर्नामेंट की शुरुआत में महत्वपूर्ण तेज़ गेंदबाज़ के साथ कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है। बुमराह ने शुक्रवार को नेट्स पर बॉलिंग नहीं की, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्हें सिर्फ़ सावधानी के तौर पर आराम दिया जा सकता है. उन्हें हल्का बुखार था।

जसप्रीत बुमराह क्यों नहीं खेलेंगे पहला मैच?

एक रिपोर्ट के अनुसार जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की तबियत ठीक नहीं है, जिस कारण से वह यूएसए के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे. बता दें कि हर्षित राणा भी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिनकी जगह पर बीसीसीआई ने मोहम्मद सिराज को स्क्वॉड में शामिल किया है. सिराज शुक्रवार को ही टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं.

रिपोर्ट के अनुसार बुमराह को वायरल बुखार है. भारतीय टीम मैनेजमेंट भी नहीं चाहेगी कि इस स्थिति में उन्हें यूएसए के खिलाफ मैच में खिलाया जाए. मैच से एक दिन पहले बुमराह ग्राउंड पर भी आए थे, लेकिन उन्होंने अभ्यास नहीं किया. बुमराह के बाहर रहने से आज जसप्रीत बुमराह को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है.

अभिषेक और ईशान कर सकते हैं ओपनिंग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले हुई आखिरी सीरीज के पांचों मैच में संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पारी की शुरुआत की, लेकिन हर मैच में संजू ने निराश किया. वह किसी मैच में बड़ा स्कोर नहीं कर पाए. सीरीज के अंतिम मैच में तो ईशान किशन से विकेटकीपिंग करवाई गई. ईशान किशन और अभिषेक शर्मा आज यूएसए के खिलाफ ओपन कर सकते हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अभ्यास में भी दोनों (अभिषेक और ईशान) ने ही ओपन किया था.

ये भी पढ़े- IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी की विश्व कप फाइनल में अद्भुत पारी, बना डाले कई कीर्तिमान

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.

टी20 वर्ल्ड कप में भारत का स्क्वॉड

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम् दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह.

Back to top button