O Romeo इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी के सहारे बाहर निकले शाहिद कपूर

Shahid Kapoor in O Romeo: शाहिद कपूर ओ रोमियो’ के गाने ‘पान की दुकान’ के लॉन्च के दौरान स्टेज पर फैंस से घिर गए. हालात बेकाबू होने पर शाहिद स्टेज छोड़कर नीचे उतर गए.

Shahid Kapoor in O Romeo: वैलेंटाइन डे पर रिलीज हो रही शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ (O Romeo) सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि गहराई, इमोशन और जटिल किरदारों की दुनिया है। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘ओ रोमियो’ के प्रमोशन में जुटे हुए हैं. इसी सिलसिले में मुंबई में फिल्म के नए गाने ‘पान की दुकान’ का लॉन्च रखा गया था. इवेंट की शुरुआत तो जोश और मस्ती से हुई, लेकिन देखते ही देखते माहौल ऐसा बिगड़ा कि खुद शाहिद कपूर को स्टेज छोड़कर जाना पड़ा.

भीड़ से घिरे शाहिद कपूर

शुक्रवार को हुए इस इवेंट में मीडिया के साथ बड़ी संख्या में फैंस भी मौजूद थे. स्टेज पर शाहिद कपूर ने माहौल को और मजेदार बनाने के लिए कुछ फैंस को अपने साथ डांस करने के लिए बुलाया. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन अचानक कई और लोग स्टेज पर चढ़ आए. देखते ही देखते शाहिद चारों तरफ से घिर गए और स्थिति बेकाबू हो गई.

गुस्से में स्टेज से नीचे उतरे शाहिद

इस इवेंट पर मीडिया के अलावा भारी मात्रा में फैंस को इनवाइट किया गया था. जिस दौरान शाहिद ने कुछ फैंस को अपने साथ स्टेज पर डांस करने के लिए बुला लिया और यही से स्थिति बिगड़ गई. शहिद ने कुछ फैंस को ही स्टेज पर इनवाइट किया था मगर सारी भीड़ मंच पर टूट पड़ी और एक्टर को घेर लिया. भीड़ के घेरने के बाद शाहिद गुस्से में मंच से नीचे उतर गए. फिर बाद में सिक्योरिटी मदद लेकर भीड़ को पीछे हटाया गया और एक्टर को मंच पर वापस बुलाया गया.

ये भी पढ़े-  ‘मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था’, Vikrant Massey ने रिटायरमेंट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

ये एक्ट्रेस भी हो चुकीं भीड़ का शिकार

बीते कई दिनों से पब्लिक प्लेस में सेलेब्स को घेरने की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं, जिसमें एक्ट्रेस श्री लीला और सामंथा के साथ हुए हादसे की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं. वहीं इस बार शाहिद कपूर इस तरह की घटना का शिकार हो गए हैं, जो कि सिक्योरिटी, मैनेजमेंट और इवेंट में शामिल होने वाले लोगों पर कई तरह के सवाल उठाता है.

ये भी पढ़े-  Bhagam Bhag 2: कॉमेडी सीक्वल में मनोज बाजपेयी की एंट्री, इस एक्टर को करेंगे रिप्लेस?

Back to top button