
Hera Pheri 3 पर छाए संकट के बादल, अब साउथ प्रोड्यूसर ने फंसाया पेंच
Hera Pheri 3: अक्षय कुमार की मच-अवेटेड ‘हेरा फेरी 3′ पर दोबारा मुसीबतों के बादल छा गए हैं. साउथ के प्रोड्यूसर ने ‘हेरा फेरी’ के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के खिलाफ केस किया.
Hera Pheri 3: जबसे अक्षय कुमार की फिल्म ‘हेरा-फेरी 3’ बनने की चर्चा शुरू हुई है, तबसे ही फिल्म किसी न किसी मुश्किल में फंसी है. फिल्म की कास्टिंग और अक्षय कुमार के कानूनी नोटिस के बाद अब एक साउथ निर्माता ने फिल्म के निर्माताओं को अदालत में घसीट लिया है। पहले ही स्टारकास्ट की खींचतान और परेश रावल के नाम पर मचे घमासान से जूझ रही ये फिल्म अब एक नए कानूनी संकट में फंस गई है, जिससे इसकी रिलीज पर एक बार फिर काले बादल मंडराने लगे हैं।
सिर्फ एक हिंदी रीमेक बनाने की थी इजाजत
सेवन आर्ट्स इंटरनेशनल के मैनेजिंग डायरेक्टर जीपी विजयकुमार ने ‘हिंदुस्तान टाइम्स’ को बताया, ‘मैंने 2022 में रामजी राव स्पीकिंग के ओरिजनल प्रोड्यूसर आदित्य फिल्म्स से हेरा फेरी फ्रेंचाइजी के सारे राइट्स खरीद लिए थे। उन्होंने मुझे बताया था कि फिरोज नाडियाडवाला एक हिंदी फिल्म बनाने का अधिकार दिया है। लेकिन उन्होंने सेकेंड वर्जन भी बना लिया, जो 2006 में रिलीज हुई। वह सीक्वल और प्रीक्वल बनाने के लिए ऑथराइज्ड नहीं हैं और न ही किरदारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।’
‘फिरोज नाडियाडवाला ने धोखा दिया’
विजयकुमार से पूछा गया कि उन्होंने ‘फिर हेरा फेरी’ के दौरान ही क्यों एक्शन नहीं लिया तो उन्होंने कहा, ‘पहली फिल्म प्रियदर्शन ने डायरेक्ट की थी, जो मेरे बहुत करीबी हैं। और दूसरी फिल्म नीरज वोरा ने डायरेक्ट की थी। और कॉपीराइट होल्डर्स को उस वक्त तक एहसास ही नहीं हुआ कि क्या हुआ है। ओरिजनल प्रोड्यूसर और मुझे ही बहुत बाद में एहसास हुआ कि नाडियाडवाला ने उल्लंघन किया है और धोखा दिया है।
हमने इसके लिए अक्षय कुमार को अप्रोच किया था और तब पता चला कि नाडियाडवाला ने उनके प्रोडक्शन हाउस केप ऑफ गुड फिल्म्स को तीसरी किश्त के अधिकार बेच दिए हैं। फिर हमने नाडियाडवाला को लीगल नोटिस भेजा कि वह ऐसा कैसे कर सकते हैं, जबकि उनके पास अधिकार है ही नहीं। मेरे पास कोर्ट जाने के अलावा कोई दूसरा चारा नहीं था।’
फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ का प्रोडक्शन अभी तक शुरू नहीं हुआ है. इसकी जानकारी खुद परेश रावल ने दी थी. उन्होंने खुलासा किया था कि फिल्म की शूटिंग फरवरी या मार्च के दौरान शुरू की जाएगी. हालांकि अब फिल्म का क्या भविष्य होगा, इसका इंतजार करना पड़ेगा





