
‘यंग जेनरेशन 70 साल के हीरो नहीं देखेगी’, तीनों खान पर ये क्या कह गए इमरान
Imran Khan: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हाल ही में एक्टर ने बॉलीवुड के तीनों खान्स को लेकर बात की है और कहा है कि उन्हें उम्र के हिसाब से रोल्स करने चाहिए।
Imran Khan: अभिनेता इमरान खान ने हाल ही में शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान को लेकर एक बेबाक बयान दिया है। इमरान का मानना है कि इन सितारों को अब अपनी वास्तविक उम्र के मुताबिक किरदार निभाने चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जब अभिनेता 60 के करीब हों तो उन्हें पर्दे पर बहुत छोटा दिखने की कोशिश करने के बजाय परिपक्व भूमिकाओं की ओर बढ़ना चाहिए। क्या कुछ बोले इमरान, आइए जानते हैं।
क्या बोले इमरान खान
इमरान ने कहा, ‘हर आदमी की तरह एक्टर्स की भी उम्र होती है। कभी ऐसा समय आता है जब आप बतौर लीडिंग मैन काम करते हैं और फिर ऐसी उम्र आती है जब आप वही रोल नहीं कर पाते हैं। तीनों खान अपने 60 की उम्र में बेहतर हैं। उन्होंने 30 सालों तक स्टारडम का एक्सपीरियंस किया है – जिसकी कल्पना करना या जिसकी बराबरी करना मुश्किल है।’
ये भी पढ़े- Hera Pheri 3 पर छाए संकट के बादल, अब साउथ प्रोड्यूसर ने फंसाया पेंच
दर्शक किरदार से जुड़ते हैं
इमरान ने आगे कहा, ‘आपके स्टारडम में भी बदलाव आना शुरू हो जाता है क्योंकि अब आपके पास एक ऐसा दर्शक है जो आपको जानता है और आपके साथ-साथ बड़ा हो रहा है। फिर एक पूरी नई युवा पीढ़ी आती है जो उम्र और अनुभव में अपने करीब के लोगों से जुड़ना शुरू कर देती है। जब हम फिल्म और शो देखते हैं, हम खुद को उस स्टोरी और किरदार में देखते हैं। आप उनसे ही कनेक्ट कर राते हो जो आपकी उम्र के होते हैं। यंग जनरेशन शायद वो स्टोरी ना देखें जिसमें 70 साल का आदमी रोमांस कर रहा है।’
ये भी पढ़े- O Romeo इवेंट में बेकाबू हुई भीड़, सिक्योरिटी के सहारे बाहर निकले शाहिद कपूर
इमरान कर रहे कमबैक
इमरान के बारे में बता दें कि वह अब अधूरे हम अधूरे तुम के जरिए वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में वह भूमि पेडनेकर के साथ नजर आएंगे। इमरान लास्ट फिल्म कट्टी-बट्टी में नजर आए थे जिसमें उनके साथ कंगना रनौत लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चली भी नहीं थी।
ये भी पढ़े- ‘मैं सिर्फ ब्रेक लेना चाहता था’, Vikrant Massey ने रिटायरमेंट की खबरों पर तोड़ी चुप्पी





