T20 World Cup: पाकिस्तान की नई ‘डिमांड’, भारत संग मैच खेलने के लिए रखीं 3 शर्तें

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए ICC के सामने तीन मांगें रखीं। उन्होंने भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के लिए भी कहा।

T20 World Cup 2026 IND vs PAK: आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाईवोल्टेज मुकाबले पर अनिश्चितता लगातार बढ़ती जा रही है. टी20 वर्ल्ड कप शुरू हो चुका है लेकिन टूर्नामेंट में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा या नहीं, इस पर फिलहाल कोई पुख्ता फैसला नहीं हो सका है. टी20 विश्व कप की शुरुआत से पहले पाकिस्तान सरकार की तरफ से कहा गया था कि उनकी टीम टूर्नामेंट में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.

पाकिस्तान की 3 अजीबो-गरीब डिमांड

टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, PCB चीफ मोहसिन नकवी ने बॉयकॉट कॉल खत्म करने के लिए ICC के सामने तीन मांगें रखीं। उन्होंने वर्ल्ड बॉडी से ज़्यादा रेवेन्यू शेयर की मांग की और भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू करने के लिए भी कहा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी मांग की कि T20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं।

पहली डिमांड- पाकिस्तान को वर्ल्ड बॉडी से ज्यादा रेवेन्यू चाहिए

दूसरी डिमांड- भारत के साथ बाइलेटरल क्रिकेट संबंध फिर से शुरू होए

तीसरी डिमांड- T20 वर्ल्ड कप में भारतीय खिलाड़ी पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ मिलाएं

दूसरी डिमांड के लिए भारत कभी राजी नहीं होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्वीपक्षीय सीरीज 2012 में खेली गई थी। राजनेतिक तनाव के चलते पिछले 16 सालों से दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंट में ही भिड़ रही है। पिछले साल भारत में हुए पहलगाम अटैक के बाद भारत का पाकिस्तान के खिलाफ रुख और सख्त हो गया है।

टीम इंडिया ने एशिया कप 2025 से ही पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हैंडशेक करना भी बंद कर दिया है। पाकिस्तान की बाकी दो डिमांड भले ही पूरी हो जाए, मगर बाइलेटरल सीरीज का फिर से शुरू होना काफी मुश्किल नजर आता है।

Back to top button