
Ind Vs Pak: ICC की सख्ती पर PCB का यू-टर्न..,. भारत से खेलने को तैयार पाकिस्तान
T-20 World Cup Ind Vs Pak: पाकिस्तान टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने को तैयार है, हालांकि पहले उसने बांग्लादेश के समर्थन में बहिष्कार पर विचार किया था। बांग्लादेश की वेन्यू बदलने की मांग आईसीसी ने ठुकरा दी थी।
T-20 World Cup Ind Vs Pak: टी-20 वर्ल्ड कप में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होगा। पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात अपने X अकाउंट पर पोस्ट कर इसकी पुष्टि की। पोस्ट में बताया गया कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने फोन कर भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। इसके अलावा बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से मुकाबला खेलने की सिफारिश की थी।
मामला शुरू कहां से हुआ?
भारत के खिलाफ ग्रुप मैच को लेकर PCB के भीतर असहजता नई नहीं थी, लेकिन जब हालिया घटनाक्रम के बाद बहिष्कार का विकल्प खुले तौर पर चर्चा में आया, तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को हस्तक्षेप करना पड़ा. ICC के लिए यह सिर्फ भारत-पाकिस्तान मुकाबला नहीं था, बल्कि टूर्नामेंट की विश्वसनीयता, कॉन्ट्रैक्ट्स और वैश्विक प्रसारण व्यवस्था का सवाल था.
ICC ने क्या साफ किया?
ICC का संदेश शुरुआती दौर में ही स्पष्ट था- तय शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा. मैच न खेलने की स्थिति में उसे नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. प्वाइंट कट, वॉकओवर हार और आगे चलकर आर्थिक दंड जैसे विकल्प मौजूद हैं. यह ICC का अब तक का सबसे सख्त सार्वजनिक और निजी रुख माना गया.
पाकिस्तान का समर्थन और बहिष्कार की धमकी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बांग्लादेश का साथ देते हुए आईसीसी को ईमेल भेजा और भारत में सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने पक्षपात का आरोप लगाया और संकेत दिया कि पाकिस्तान भी मैच बहिष्कार कर सकता है। 1 फरवरी को पाकिस्तान सरकार ने घोषणा की कि टीम विश्व कप में खेलेगी, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी का मैच नहीं।
आईसीसी की एंट्री और अंतिम दबाव
आईसीसी ने दोनों बोर्ड्स के साथ बैठकों की सिलसिला शुरू किया। लाहौर में BCB अध्यक्ष, PCB प्रमुख और आईसीसी उपाध्यक्ष के बीच मुलाकात हुई। बांग्लादेश ने पाकिस्तान से आग्रह किया कि मैच खेला जाए, ताकि क्रिकेट का पूरा इकोसिस्टम प्रभावित न हो। आईसीसी ने स्पष्ट किया कि कोई बदलाव नहीं होगा और बांग्लादेश पर कोई दंड नहीं लगेगा, बल्कि उन्हें 2031 विश्व कप से पहले एक आईसीसी इवेंट की मेजबानी मिल सकती है।
बता दें कि लाहौर में हुई बैठक में पाकिस्तान ने कई शर्त रखी थीं. जिसमें भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज, भारत-बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय सीरीज. हैंडशेक विवाद औऱ रेवन्यू बढ़ाने की बात कही गई थी. लेकिन आईसीसी ने पाकिस्तान की कोई बात नहीं मानी. आईसीसी ने बस इतना कहा कि वो बांग्लादेश पर कोई आर्थिक एक्शन नहीं लेगा. लेकिन उसने पाकिस्तान की कोई बात मानने से इनकार कर दिया. आखिरकार पाकिस्तान को झुकना पड़ा





