“Singer Vishal Dadlani ने मंत्री को किया ब्लॉक, बोले– सिफारिश वालों के लिए जीरो रिस्पेक्ट”

Singer Vishal Dadlani: मशहूर सिंगर और कंपोजर विशाल ददलानी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे नए गायकों को यह सुझाव देते दिखे।  उनसे मिलने के लिए वे किसी मंत्री या किसी अन्य शख्सियत का सहारा न लें।

Singer Vishal Dadlani: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं। वह देश से जुड़ा कोई मुद्दा हो या फिर म्यूजिक और फिल्म से, सभी पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। सब वह एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, विशाल ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया और बताया कि जो सिफारिश के जरिए काम मांगता है, उनके पास उन लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।

इस वजह से कर दिया मंत्रीजी को ब्लॉक

विशाल डडलानी ने अपनी पोस्ट में लिखा, नए नए सिंगर्स के लिए एक सलाह. प्लीज मुझे किसी भी मंत्री जी या उनके सेक्रेटरी से कॉल ना करवाएं. ये मुझसे ना मिलने का गारंटीड तरीका है. मेरे दिल में उन लोगों के लिए जीरो रिस्पेक्ट है जो अपने कॉन्टैक्ट्स के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं. जिस भी शख्स ने ये कोशिश की उसे बता दूं कि मंत्री जी को अब मैं ब्लॉक कर चुका हूं और आपको भी. अब भले ही आप अच्छे सिंगर क्यों ना हों मुझे आपके साथ काम करने में कोई दिलचस्पी नहीं. सॉरी.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by VISHAL (@vishaldadlani)

इस पोस्ट के साथ विशाल ने कैप्शन में लिखा, प्लीज अपने टैलेंट पर भरोसा रखें. कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहें. धैर्य रखें अगर आप अच्छे हैं तो आपका समय जरूर आएगा. सिफारिश जैसे काम न करें. यह सिर्फ आपको एक ऐसे शख्स के तौर पर पेश करता है जिसे अपने टैलेंट पर भरोसा नहीं.

Back to top button