कानूनी पचड़े में फंसे उदित नारायण, पहली पत्नी ने लगाया सनसनीखेज आरोप

Udit Narayan News: उदित नारायण के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। उनकी पहली पत्नी रंजना ने पुलिस थाने में शिकायत की और आरोप लगाया है कि सिंगर, उनके भाइयों और दूसरी बीवी ने उनका गर्भाशय निकलवाया है।

Udit Narayan News: मशहूर गायक उदित नारायण अब एक नए कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। दरअसल बिहार के एक महिला थाने में उदित नारायण के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है। सुपौल जिले के सुपौल महिला थाना में दायर एक आवेदन ने जिले में हलचल मचा दी है। पार्श्व गायक उदित नारायण झा की पहली पत्नी रंजना नारायण झा ने अपने पति, देवर समेत अन्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। मामला विवाह में कथित धोखाधड़ी, चिकित्सकीय प्रक्रिया में अनियमितता और मानसिक-सामाजिक प्रताड़ना से जुड़ा बताया गया है।

उदित नारायण ने 1984 में रंजना से की थी शादी

उदित नारायण की पहली पत्नी रंजना ने बताया कि उनकी शादी 7 दिसंबर 1984 को पूरे रीति रिवाज से हुई ती. शादी के कुछ समय बाद उदित अपने करियर को संवारने के लिए मुंबई चले गए. इस मुंबई और करियर के चक्कर में उनके बीच दूरी बढ़ती गई. रंजना को बाद मीडिया में आई खबरों से पता चला कि उदित ने दूसरी शादी कर ली है. जब उन्होंने इस बारे में उदित नारायण से बात की और सवाल पूछे तो उन्हें इसका कोई जवाब नहीं मिला

पहली पत्नी का सनसनीखेज आरोप

  • धोखाधड़ी, बिना सहमति ऑपरेशन और वर्षों तक प्रताड़ना का आरोप
  • 1984 में हुआ था विवाह, बाद में दूसरी शादी की जानकारी मीडिया से मिलने का दावा
  • 1996 में दिल्ली में बिना सहमति गर्भाशय निकालने का गंभीर आरोप
  • महिला थाना में आवेदन, नामजद आरोपितों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग

इलाज के नाम पर किया धोखा

रंजना झा की शिकायत में सबसे बड़ा आरोप 1996 में उनके साथ हुए  सबसे धोखा है. रंजना ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए दिल्ली के एक बड़े अस्पताल ले जाया गया. उनके मुताबिक वहां उनकी सहमति के बिना उनका गर्भाशय निकाल दिया गया. उन्हें इस बारे तब पता चला जब कई समय बाद वह किसी और वजह से अस्पताल पहुंचीं. रंजना इसे एक वेल प्लान्ड साजिश बताती हैं. उनका कहना है कि इस घटना ने उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से तोड़ दिया.

ये भी पढ़े- चीटिंग आरोप, सुनीता से रिश्ते और मां की सीख—गोविंदा ने बताया निजी जिंदगी का सच…

Back to top button