T20 World Cup: टीम इंडिया पर फूटा इंजरी बम, बुमराह की यार्कर से ईशान किशन घायल

Ishaan Kishan injured: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में नामीबिया के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर ईशान किशन को जसप्रीत बुमराह की एक यॉर्कर बाएं पैर पर लगी थी और वे दर्द से छटपटा गए थे।

Ishaan Kishan injured: टी20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को भारत और नामीबिया के बीच नई दिल्ली में मुकाबला खेला जाना है. लेकिन इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. पहले से ही कुछ खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंताएं बनी हुई थीं और अब एक नई चोट ने टीम मैनेजमेंट की टेंशन बढ़ा दी है. रिपोर्ट के अनुसार, मैच से एक दिन पहले दिल्ली में अभ्यास सत्र के दौरान ईशान किशन के बाएं पैर के अंगूठे (लेफ्ट टो) में चोट लग गई है.

बुमराह की यॉर्कर से दर्द में ईशान किशन

मैच से एक दिन पहले जब भारतीय टीम नेट्स पर पसीना बहा रही थी, तब जसप्रीत बुमराह की एक घातक यॉर्कर सीधे ईशान किशन के पैर पर जा लगी। गेंद लगते ही ईशान काफी दर्द में दिखे और उन्हें तुरंत अभ्यास रोकना पड़ा। बीसीसीआई ने अभी तक उनकी चोट की गंभीरता पर कोई आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया है, लेकिन अगर वह समय पर रिकवर नहीं होते हैं, तो उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर बैठना पड़ सकता है। उनकी अनुपस्थिति में वॉशिंगटन सुंदर को अंतिम समय में प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है, हालांकि सुंदर एक स्पिन ऑलराउंडर हैं और वह ओपनिंग की कमी को पूरा नहीं कर पाएंगे।

पहले से फिटनेस संकट में टीम

टीम इंडिया पहले ही ओपनर अभिषेक शर्मा की सेहत को लेकर असमंजस में है. अभिषेक को हाल ही में पेट संबंधी बीमारी के चलते दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें छुट्टी मिल चुकी है. हालांकि उनकी मैच फिटनेस को लेकर अंतिम फैसला अभी बाकी है।

ऐसे में वे नामीबिया के खिलाफ मैच को मिस कर सकते हैं। यही कारण था कि मंगलवार की तरह बुधवार को संजू सैमसन बल्लेबाजी का अभ्यास करने सबसे पहले आने वालों में शामिल थे। सैमसन ने नेट्स में स्पिनर और तेज गेंदबाजों पर लंबे-लंबे शॉट लगाए। वॉशिंगटन सुंदर ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी की, जबकि सूर्यकुमार यादव भी काफी समय तक नेट्स में दिखे।

Back to top button