IND vs NAM: आज बड़े बदलावों के साथ उतरेगा भारत! कौन होगा IN और कौन OUT?

IND vs NAM, T20 World Cup: भारतीय टीम नामिबिया को हराकर लगातार दूसरा जीत हासिल करने के इरादे  के साथ मैदान पर उतरेगी. लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट टेंशन में हैं।

IND vs NAM, T20 World Cup 2026: मौजूदा चैंपियन भारत को गुरुवार को दिल्ली में होने वाले टी20 विश्व कप मैच में नामीबिया से किसी तरह का खतरा नहीं है, लेकिन सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पेट के संक्रमण और ईशान किशन को अभ्यास सत्र में लगी चोट के कारण मुख्य कोच गौतम गंभीर सहित टीम प्रबंधन चिंतित होगा, क्योंकि इससे उनकी योजनाओं पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है। अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में वानखेड़े की चिपचिपी पिच पर बल्लेबाज अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। अब उन्हें अरुण जेटली स्टेडियम की पिच पर आक्रामक खेल दिखाना चाहेगा।

क्या होगी भारत की रणनीति

अभिषेक शर्मा को पेट की दिक्कत के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। उन्हें नामीबिया मैच से एक दिन पहले डिस्चार्ज कर दिया गया, लेकिन ऐसा लगता नहीं है कि भारतीय टीम मैनेजमेंट उन्हें नामीबिया के खिलाफ मैच में खिलाने को लेकर कोई जल्दबाजी करेगा, क्योंकि उन्हें तीन दिन बाद अगले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है और उसके लिए कोलंबो के लिए ट्रैवल करना होगा।

संजू सैमसन ने मैच से दो दिन पहले प्रैक्टिस सेशन में काफी पसीना बहाया। मैच से एक दिन पहले जब कम खिलाड़ी आए थे फिर से बल्लेबाजी की। दोनों दिन उन्होंने इशान किशन के साथ मिलकर बल्लेबाजी की। उनके गुरुवार को ओपनिंग करने की संभावना है।

ये भी पढ़े- T20 World Cup: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, अभिषेक शर्मा होगे बाहर? जाने वजह…

इस बीच, जसप्रीत बुमराह ने दोनों दिन पूरी रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्हें मोहम्मद सिराज की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना चाहिए। हालांकि, मोहम्मद सिराज का अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने तीन विकेट लिए थे।

दूसरी ओर ईशान किशन को लेकर भी संशय के बादल हैं. दरअसल, नेट्स के दौरान बुमराह की एक गेंद ईशान के पैर पर लगी थी जिससे वो घायल हो गए थे. अब अगर अभिषेक और ईशान नामीबिया के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाते हैं तो भारत के ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर पर इसका असर पड़ेगा।

ये भी पढ़े- T20 World Cup: टीम इंडिया पर फूटा इंजरी बम, बुमराह की यार्कर से ईशान किशन घायल

नामीबिया की रणनीति

गेरहार्ड इरास्मस की टीम को बुधवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेनिंग का समय मिला। उस दौरान उनके कई बल्लेबाज नेट्स से सीधी बाउंड्री पार करने में कामयाब रहे। वे मैच के दिन लाइट्स में भी ऐसा ही करने की उम्मीद करेंगे। नामीबिया को उसी प्लेइंग इलेवन को मैदान में उतारना चाहिए जिसने नीदरलैंड्स के खिलाफ लड़ाई लड़ी थी, लेकिन हार गई थी।

ये हैं भारत और नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन, इशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।

नामीबिया की संभावित प्लेइंग इलेवन: लोरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, जान निकोल लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रूबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नार्ड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो।

Back to top button