
IPL 2026: ये खिलाड़ी बनेगा RR का नया कप्तान, टीम मे लेगा संजू सैमसन की जगह
Rajasthan Royals New captain: राजस्थान रॉयल्स की टीम जल्द ही नए कप्तान का ऐलान करने वाली है. टीम ने इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए 24 साल के एक खिलाड़ी का नाम तय किया है.
Rajasthan Royals New captain: इंडियन प्रीमियर लीग के नए सीजन में संजू सैमसन नई टीम के साथ खेलने उतरेंगे. राजस्थान रॉयल्स की टीम का साथ छोड़कर उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलने का फैसला लिया था. राजस्थान ने ऑलराउंडर रियान पराग को अपना नया कप्तान नियुक्त करने का फैसला किया है. कप्तान में बदलाव का कारण यह है कि राजस्थान रॉयल्स ने संजू सैमसन को चेन्नई सुपर किंग्स में ट्रेड करने का फैसला किया है.
राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान कौन?
ईएसपीएन क्रिकइन्फो की एक रिपोर्ट के मुताबिक, राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के लिए नया कप्तान चुन लिया है. 24 साल के युवा स्टार रियान पराग को टीम की कमान सौंपी जा रही है. रियान पराग राजस्थान रॉयल्स के साथ 2019 से जुड़े हुए हैं. पिछले सीजन में जब संजू सैमसन चोटिल हुए थे, तब पराग ने 8 मैचों में कप्तानी की थी और 2 मैच जीते थे. उन्होंने उस दौरान अच्छा प्रदर्शन किया, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 95 रन की पारी शामिल रही थी.
रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट इस फैसले से पहले हेड कोच कुमार संगाकारा ने कई खिलाड़ियों से बात की और इंटरव्यू लिए. इसमें पराग को सबसे उपयुक्त पाया गया. यह आरआर के लिए नए दौर की शुरुआत भी है, क्योंकि राहुल द्रविड़ के जाने के बाद संगाकारा अब हेड कोच हैं और कप्तानी भी नई है. यानी राजस्थान रॉयल्स की नई जोड़ी अब खिताब के सूखे को खत्म करने उतरेगी. राजस्थान ने पहले सीजन के बाद एक बार भी खिताब नहीं जीता है.
ये भी पढ़े- T20 World Cup: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, अभिषेक शर्मा होगे बाहर? जाने वजह…
IPL में अभी तक का प्रदर्शन
रियान पराग ने आईपीएल में अब तक 84 मैच खेले हैं, जिसमें 1566 रन बनाए और 7 विकेट भी लिए. उनका सबसे शानदार सीजन 2024 का रहा था, जहां उन्होंने 573 रन बनाए. इस दौरान उनका औसत 52.09 का रहा और स्ट्राइक रेट 149.21 का, पिछले सीजन भी उन्होंने 393 रन बनाए थे. ये रन 166.52 की स्ट्राइक रेट के साथ आए थे.
ये भी पढ़े- BCCI Central Contract: टीम में होकर भी कॉन्ट्रेक्ट से बाहर ईशान? RO-KO का भी डिमोशन





