
किसान-बुनकर को फ्री बिजली की मांग पर गरमाया सदन… आज सीएम योगी देंगे जवाब
UP Budget Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र 2026 में आज का दिन अहम माना जा रहा है। सपा विधायकों ने जहां किसान और बुनकर दोनों को मुफ्त बिजली देने की मांग उठाई, वहीं पेश किए गए बजट को भ्रष्टाचार और लूट को बढ़ावा देने वाला करार दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई बहस का जवाब दे सकते हैं। ऐसे में सदन के हंगामेदार रहने की संभावना जताई जा रही है।
सपा की मांग—किसान और बुनकर दोनों को मुफ्त बिजली
समाजवादी पार्टी के विधायकों ने सरकार से मांग की है कि किसान और बुनकर को अलग-अलग न माना जाए। उनका कहना है कि यदि किसानों को मुफ्त बिजली दी जा रही है तो बुनकरों को भी समान सुविधा मिलनी चाहिए। विपक्ष का तर्क है कि दोनों वर्ग प्रदेश की अर्थव्यवस्था के महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और बराबर राहत के हकदार हैं।
बजट पर विपक्ष का हमला
सपा विधायकों ने सरकार के बजट को जनविरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि इससे न तो बेरोजगारी कम होगी और न ही आम जनता को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार और अवसरों की कमी से जूझ रहा है।
यह भी पढ़ें…
रामपुर में अधिवक्ता हत्याकांड में वकीलों में आक्रोश, करेंगे निश्चितकालीन हड़ताल
कानून-व्यवस्था और अन्य मुद्दों पर टकराव
बीते दिन कानून-व्यवस्था, बुलडोजर कार्रवाई और विभिन्न स्थानीय घटनाओं को लेकर सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस हुई। विपक्ष ने सरकार के जवाब से असंतुष्टि जताते हुए नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन भी किया।
आज मुख्यमंत्री के जवाब के दौरान विपक्ष की ओर से तीखे सवाल उठाए जाने की संभावना है। ऐसे में बजट सत्र का यह दिन राजनीतिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
हंगामा और बहिर्गमन
सरकार के जवाब से असंतुष्ट सपा विधायकों ने नारेबाजी की और सदन से बहिर्गमन कर दिया। विधान परिषद में भी विपक्ष ने सरकार के आंकड़ों और तथ्यों पर असहमति जताते हुए वॉकआउट किया।
यह भी पढ़ें…
Lucknow News: बेकाबू कार ने बरपाया कहर! 1 की मौत और 6 घायल
आज क्या रहेगा खास?
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों सदनों में राज्यपाल के अभिभाषण पर हुई चर्चा का समापन जवाब दे सकते हैं। शंकराचार्य, बुलडोजर कार्रवाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर फिर से सत्ता और विपक्ष के आमने-सामने आने की संभावना है।
बजट सत्र के बीच किसानों, बुनकरों, युवाओं और कानून-व्यवस्था के सवालों ने राजनीतिक तापमान बढ़ा दिया है। अब निगाहें मुख्यमंत्री के जवाब और आगे की रणनीति पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें…





