Aaj Ka Rashifal: लक्ष्मी-नारायण योग से इन राशियों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें शुक्रवार का भाग्यफल

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 05 जून का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।

Aaj Ka Rashifal 5 June 2026: शुक्रवार 5 जून 2026 का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों पर प्रभाव डालेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हर दिन बदलने वाले ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर ही राशिफल की गणना की जाती है। कुछ राशि वालों के लिए 5 जून का दिन अत्यंत शुभ और लाभकारी रहने वाला है, जबकि कुछ राशि वालों को बहुत संभलकर दिन पार करने की जरूरत हो सकती है।

हिंदू पंचांग के अनुसार,आज द्वितीय ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और श्रवण नक्षत्र का बेहद शुभ संयोग बन रहा है. शुक्रवार के दिन चंद्रमा मकर राशि में संचार करेंगे, जिससे ग्रहों की स्थिति कई राशियों के लिए भाग्य के नए द्वार खोलने वाली है.

जानें 5 जून का आपके लिए क्या लेकर आया है।

मेष राशि- आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में नई पहचाने बनाने के अवसर मिलेंगे, लेकिन ऑफिस की राजनीति का शिकार भी हो सकते हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। आपको नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। धैर्य और समझदारी से काम लें।

वृषभ राशि- किसी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। प्रेम-संबंधों में सतर्कता बरतने की जरूरत है। मन की बात को स्पष्ट तौर पर जाहिर करना सही रहेगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाएंगे। हालांकि धन कमाने में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि- आज आप अपने चारों ओर सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे, जो आपके नजरिये और सोच को बदल सकती है। व्यक्तिगत विकास के अवसर मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में रचनात्मक बने रहेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयासों को तवज्जोह मिल सकती है, उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। जीनवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आएगी।

कर्क राशि- आज का दिन शुभ और खुशियों से भरा रहेगा। प्रेम-संबंधों के मामलों में कोई बड़ी परेशानी नजर नहीं आ रही है। शत्रु परास्त होंगे और वित्तीय मामलों में सफलता पाएंगे। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति की ओर आकर्षित हो सकते हैं। नौकरी चाकरी की स्थिति पहले से बेहतर होगी। धन का आवक बढ़ेगा।

सिंह राशि- आज स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आज आपको उन लोगों पर नजर रखने की जरूरत है जो आपके काम से ईर्ष्या करते हैं। सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाकर रखें। आज वित्तीय स्थिति सामान्य रहने वाली है। आपके द्वारा किए गए निवेश का अच्छा लाभ भविष्य में मिल सकता है।

कन्या राशि- कार्यक्षेत्र पर नई जिम्मेदारियां निभाने के अवसर मिलेंगे। कार्यों में गति आएगी और आप ऑफिस की डेडलाइन के अंदर ही सभी टास्क निपटा सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। लव लाइफ से जुड़ी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। धन का आवक बढ़ेगा और संचय भी करेंगे। व्यवसाय में उन्नति के संकेत हैं।

तुला राशि- आज मनचाही यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। मीटिंग में सीनियर्स आपकी बातों और विचारों से प्रभावित होंगे। घर में खुशियों का आगमन होगा। सहकर्मी और दोस्तों का सहयोग आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता दिला सकता है। धन संबंधी योजनाएं सफल हो सकती हैं। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए निवेशकों से फंड मिल सकता है।

वृश्चिक राशि– आज आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। धन का आगमन होने से बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। धन का संचय भी करेंगे। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ी डील या सौदा लग सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं, जिसमें धन खर्च करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

धनु राशि– आज आत्मविश्वास में कमी महसूस हो सकती है। पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लें, वरना नुकसान हो सकता है। कार्यस्थल पर आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभाएंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ बेहतर होगी।

मकर राशि- आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। धैर्य के साथ काम करें, अंत में सफलता प्राप्त होगी। आज निवेश से जुड़ा कोई भी फैसला नहीं लें। अगर निवेश करना चाहते हैं तो एक्सपर्ट की राय अवश्य लें। प्रेम-संबंधों में अनबन के संकेत हैं, बहुत संभलकर रहें।

कुंभ राशि- आपके लिए एक बेहतरीन दिन इंतजार कर रहा है। आपके नए-नए विचार कार्यस्थल पर नई पहचान बनाने में सफल होंगे। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। यात्रा का योग बन रहा है। किसी महत्वपूर्ण और बड़े प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि- आज व्यावसायिक तौर पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि लव लाइफ और सेहत के लिहाज से दिन शानदार रहेगा। मानसिक शांति प्राप्त होगी। आप अपनी फीलिंग्स को खुलकर जाहिर कर पाएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य नजर आ रहा है। निवेश से अभी दूरी बनाकर रखें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button