दतिया में रेत ट्रैक्टर विवाद ने ली जान… युवक की गोली मारकर हत्या, छह आरोपी नामजद

MP News: मध्य प्रदेश के दतिया जिले के टोड़ा रमगढ़ा गांव में रेत से भरे ट्रैक्टर को निकालने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान युवक अशोक शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।

ट्रैक्टर निकालने को लेकर हुआ विवाद
जानकारी के मुताबिक, रेत से भरे ट्रैक्टर को निकालने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गई। इसी दौरान अशोक शर्मा को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छह आरोपी नामजद
पुलिस ने मामले में बाबूजी उर्फ उत्तम, बृजराज सिकरवार उर्फ फौजी, सतेन्द्र रावत, आशु रावत, दीपू यादव और सचिन को नामजद आरोपी बनाया है। सभी आरोपियों की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

‘जंगल की आड़ में लूट’—पेंच नेशनल पार्क मुद्दे पर दिग्विजय सिंह का भाजपा पर हमला

गांव में तनाव… पुलिस तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें…

सोशल मीडिया पर पत्नी संग फोटो पोस्ट कर चिढ़ाता रहा प्रेमी, फिर मिली खून से सनी लाश

जांच जारी
पुलिस का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है। साथ ही अवैध रेत खनन और उससे जुड़े विवाद के एंगल से भी मामले की पड़ताल की जा रही है।

फिलहाल, गांव में शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

यह भी पढ़ें…

खेती में क्रांति! मिटटी में नहीं… हवा में उगे आलू, पैदावार ने तोड़े रिकॉर्ड

Back to top button