IND vs PAK: इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, अकेले अपने दम पर पलट सकते हैं मैच

T20 World Cup 2026: भारतीय टीम 15 फरवरी को पाकिस्तान का सामना करने जा रही है। भारत ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगतार दो मैच जीतकर सुपर-8 स्टेज के लिए मजबूती से कदम बढ़ाए हैं।

T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान का मुकाबला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को कोलंबो में होगा। पाकिस्तान टीम शानदार लय में है और उसने हाल ही में टी20 सीरीज जीती है। इस महत्वपूर्ण मैच में भारत को पाकिस्तान के पांच प्रमुख खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। इनमें स्पिनर उस्मान तारिक, सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, कप्तान सलमान अली आगा, ऑलराउंडर शादाब खान और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी शामिल हैं, जो टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा बन सकते हैं।

बेहतरीन फॉर्म में पाकिस्तानी प्लेयर

पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं, जो बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं और टीम इंडिया के खिलाफ मैच पलटने का दम रखते हैं। इसमें भारत को सबसे अधिक सावधान रहने की जरूरत स्पिनर उस्मान तारिक से है। वे अजीब बॉलिंग एक्शन से टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकते हैं। उनके अलावा भी 4 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली टीम के लिए खतरा बन सकते हैं। आइए आपको इन पांचों खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं।

USA के खिलाफ केवल सूर्या चले

इससे पहले संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में भी भारतीय टीम के लोअर मिडिल ऑर्डर की कमजोरी सामने आई थी. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, लेकिन मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाज बड़ी साझेदारी नहीं बना सके. लगातार गिरते विकेटों ने टीम को और बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया. यह पैटर्न दोनों मैचों में एक जैसा रहा है.

IND vs PAK, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन – रविवार, 15 फरवरी 2025
समय – 07:00 PM IST
वेन्यू – आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

IND vs PAK T20 Head To Head Record

कुल – 16
भारत – 13
पाकिस्तान – 03

India vs Pakistan Probable Playing XI

India Probable Playing XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Pakistan Probable Playing XI: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा (कप्तान), बाबर आज़म, मोहम्मद नवाज़, शादाब खान, फहीम अशरफ, उस्मान खान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी, अबरार अहमद, उस्मान तारिक।

अब भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है, जो हमेशा से हाईवोल्टेज मैच माना जाता है। ऐसे में टीम को अपनी लोअर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी पर खास ध्यान देना होगा. यदि टॉप ऑर्डर लड़खड़ा जाता है, तो निचले क्रम के बल्लेबाजों को जिम्मेदारी निभानी होगी।
Back to top button