Mahashivratri 2026: शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें, बिगड़ सकता है पूजा का फल

Mahashivratri 2026: इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मनाई जा रही है। इस खास अवसर पर देशभर के शिव मंदिरों में पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन व दान-दक्षिणा जैसे पुण्य कार्य किए जाते हैं।

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र पर्वों में से एक है. यह फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाई जाती है. मान्यता है कि इसी रात भगवान शिव का प्राकट्य हुआ था और शिव-पार्वती का दिव्य मिलन भी इसी तिथि से जुड़ा माना जाता है.  इसलिए इस दिन का धार्मिक महत्व बहुत अधिक है. इस दिन श्रद्धालु व्रत रखते हैं और सुबह से ही शिव मंदिरों में जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करते हैं. कई लोग दिनभर उपवास रखकर रात में शिव मंत्रों का जाप करते हैं. इस बार महाशिवरात्रि का व्रत 15 फरवरी 2026, रविवार को रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि 2026 तिथि 

  • फाल्गुन माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 15 फरवरी 2026 को शाम 5 बजकर 4 मिनट पर हो रही है।
  • इस तिथि का समापन 16 फरवरी को शाम 5 बजकर 34 मिनट पर होगा।
  • इस वर्ष महाशिवरात्रि 15 फरवरी 2026 को मान्य होगी।

महाशिवरात्रि के दिन निशिता काल का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 55 मिनट से दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक रहने वाला है। यह समय महादेव की पूजा के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही यह अवधि जलाभिषेक व रुद्राभिषेक के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है।

महाशिवरात्रि 2026 विशेष संयोग

  • सुबह 7 बजे से शाम 7 बजकर 48 तक सर्वार्थ सिद्धि योग।
  • उत्तराषाढा नक्षत्र शाम 7 बजकर 48 तक।
  • श्रवण नक्षत्र 16 फरवरी को 8 बजकर 47 तक।
  • व्यतीपात योग पूरे दिन।
  • अमृतकाल दोपहर 12:59 से 14:41 तक रहेगा।
  • अमृत योग, बुधादित्य योग

महाशिवरात्रि का भोग

  • मौसमी फल
  • बेर
  • मिठाई
  • साबूदाना खिचड़ी
  • पंचामृत
  • दूध और गुड़

शिवलिंग पर भूलकर भी न चढ़ाएं ये चीजें

  • तुलसी का पत्ता।
  • कुमकुम।
  • टूटे चालव।
  • हल्दी ।
  • केतकी के फूल।
  • मुरझाए फूल।

व्रत पारण समय

महाशिवरात्रि व्रत का पारण अगले दिन 16 फरवरी 2026 को सुबह 6 बजकर 42 मिनट से लेकर दोपहर 3 बजकर 10 मिनट तक किया जाएगा।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

Back to top button