Aaj Ka Rashifal: बन रहा है सूर्य और चंद्र का दुर्लभ संयोग, पढ़े दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 February 2026: वैदिक पंचांंग के अनुसार आज सूर्य और चंद्र का संयोग बन रहा है जिससे कुछ राशियों को करियर में कोई खुशखबरी मिल सकती है।

Rashifal 18 February 2026 Ka: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 45 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 16 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का राशिफल।

राशिफल-

मेष राशि-डिस्टर्बिंग टाइम है। आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय कहा जाएगा। कोई नुकसान नहीं है लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।

वृषभ राशि- व्यापारिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी से बचें। जो राजनीतिज्ञ हैं, राजनीति करते हैं, राजनीतिक व्यक्ति हैं उनको थोड़ा राजनीतिक परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ होगा।

मिथुन राशि- मिथुन राशि को अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान प्रभावित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक कहा जाएगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कर्क राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान की स्थिति भी ठीक-ठाक। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा लेकिन वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। उदर रोग से संबंधित, पैरों में चोट-चपेट। एक खराब समय। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।

सिंह राशि– स्वास्थ्य प्रभावित है। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों प्रभावित हैं। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम है। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात थोड़ा खराब हो सकती है। थोड़ा बचकर पार करना पड़ेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु और काली वस्तु का दान करना शुभ है।

कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा लेकिन शत्रु बहुतायत मात्रा में इस समय उत्पन्न होंगे। प्रेम, संतान भी मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मानसिक स्थिति बड़ी खराब रहेगी। कुछ भी निर्णय लेने लायक नहीं रहा है इस समय। मत लीजिए। विद्यार्थियों के लिए भी असमंजस की स्थिति। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करना और नीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर में बड़े कलह की आशंका है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। धर्म-कर्म उतना रंग नहीं लाएगा, लेकिन आप प्रयास जारी रखें। बाद में रिजल्ट पॅाजिटिव आएगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- जुबान पर काबू रखें। धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- बेचैनी, घबराहट इत्यादि बना रहेगा। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, कर्ज की स्थिति। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य सबकुछ खराब है। थोड़ा ध्यान दीजिए। काली वस्तु का दान करें और रुद्राभिषेक करें शिवजी का या जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Back to top button