
Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के करियर और व्यापार में उलटफेर, पढ़े दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। आइए जानते हैं, 21 फरवरी को शनिवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।
Rashifal 20 February 2026: आज 21 फरवरी 2026, दिन शनिवार है. पंचांग के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 01 बजकर 30 मिनट तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि हो जाएगी. कल ग्रहों का सेटअप युवाओं के करियर और सोशल लाइफ के लिए बहुत एक्टिव है. ग्रहों के इस महत्वपूर्ण राशि परिवर्तन का आपकी राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? जाननें के लिए पढ़ें कल का राशिफल.
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज आपका मन थोड़ा बेचैन रह सकता है। खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। कुछ ऐसे काम करने पड़ सकते हैं जो आपको पसंद न हों। यात्रा का योग बन रहा है। पिता की सेहत और बच्चों के व्यवहार पर ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में छोटी-छोटी बातों पर गलतफहमी हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
वृषभ राशि- आज पैसों के मामले में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। अचानक पैसा आने की खुशी मिलेगी, लेकिन खर्च भी उसी तेजी से निकल सकता है। किसी खबर या मैसेज को लेकर भ्रम की स्थिति बन सकती है। नौकरी और कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। लव लाइफ में समय दें, पार्टनर से खुलकर बात करेंगे तो गलतफहमी दूर होगी।
मिथुन राशि- आज सेहत थोड़ी ढीली रह सकती है। थकान, नींद की कमी या सिरदर्द परेशान कर सकता है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है, इसलिए गुस्से में कोई बात न कहें। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखने की जरूरत है। नौकरी या बिजनेस में आज नए काम की शुरुआत न करें। कोर्ट-कचहरी या झगड़े से दूर रहें।
कर्क राशि- आज सेहत पर थोड़ा ध्यान देना जरूरी है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन हल्का रहेगा। कामकाज में हालात ठीक रहेंगे, लेकिन सरकारी काम या अफसरों से बात करते समय संभलकर रहें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको सफाई देनी पड़ सकती है। धैर्य रखें और शांत रहकर बात करें।
सिंह राशि- आज पेट से जुड़ी दिक्कत या कमजोरी महसूस हो सकती है। चोट लगने या फिसलने से बचें। इसके बावजूद मन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें अच्छी रहेंगी। काम के फैसले सही दिशा में जाएंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताएं, रिश्ते मजबूत होंगे।
कन्या राशि- आज आपके व्यवहार में सख्ती दिख सकती है। ब्लड प्रेशर या मुंह से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। गुस्से और गलत भाषा से बचें। पैसा आएगा, लेकिन उसे संभालकर रखने की जरूरत है। नए निवेश से फिलहाल दूरी रखें। कामकाज ठीक रहेगा, पर नया बिजनेस शुरू न करें।
तुला राशि- आज दांपत्य जीवन में खटास आ सकती है। बिना वजह शक या गलतफहमी से दूरी बढ़ सकती है। सेहत मध्यम रहेगी। ऑफिस या राजनीति से जुड़े लोगों को आज पहचान और प्रभाव मिल सकता है। विपरीत लिंग के साथ व्यवहार सोच-समझकर करें, वरना बदनामी का डर है। शांति से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं।
वृश्चिक राशि- आज बेचैनी और उलझन बनी रह सकती है। खर्च ज्यादा होंगे, जिससे मन परेशान रहेगा। सट्टा या जोखिम वाले निवेश से दूर रहें। फिलहाल हालात थोड़े भारी लगेंगे, लेकिन कुछ समय बाद स्थिति संभल जाएगी। धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो नुकसान से बच सकते हैं।
धनु राशि- आज गुस्सा कंट्रोल में रखना जरूरी है। पैरों में दर्द या चोट लगने की आशंका है। सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें सामान्य रहेंगी। पढ़ाई और ज्ञान बढ़ाने के लिए अच्छा दिन है। कोई बड़ा फैसला आज टालना बेहतर रहेगा, भावुक होकर किया गया फैसला बाद में पछतावा दे सकता है।
मकर राशि- बच्चों की सेहत या पढ़ाई को लेकर चिंता रह सकती है। लव लाइफ में मनमुटाव हो सकता है। मानसिक तनाव ज्यादा रहेगा, हालांकि शरीर सेहतमंद रहेगा। घर का माहौल थोड़ा भारी रह सकता है। मां की सेहत पर ध्यान दें। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़ा काम बनेगा, लेकिन रुकावटों के साथ।
कुंभ राशि- आज सेहत कमजोर रह सकती है। नाक, कान या गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। भाई-बहन को लेकर मन परेशान रहेगा। भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातें अच्छी रहेंगी। कारोबार में स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर ध्यान दें और आराम भी जरूरी है।
मीन राशि- आज खर्च बढ़े रहेंगे। सिरदर्द, आंखों में जलन या घबराहट महसूस हो सकती है। लव लाइफ और बच्चों से जुड़ी बातों में परेशानी रहेगी। मन में डर या बेचैनी बनी रह सकती है। आज खुद को संभालकर चलें, जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हालात धीरे-धीरे बेहतर होंगे।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





