Bihar News: ‘रेट क्या है दीदी…’, एंकर के घटिया कमेंट पर भड़की भोजपुरी सिंगर

Bhojpuri Singer Video: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय के शो में जमकर बवाल हो गया। एंकर ने उनके बारे में कुछ ऐसा कहा कि भड़कीं निशा ने स्टेज पर चप्पल उतार ली। गु्स्से में बोलीं- हम इसको मारेंगे।

Bhojpuri Singer Video: भोजपुरी सिंगर निशा उपाध्याय का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो लाइव शो के दौरान एंकर को सैंडल से मारते हुए दिख रही हैं। बताया जा रहा है कि सिंगर परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थी। इसी दौरान एंकर ने उनके रेट को लेकर कमेंट कर दिया।ताया जा रहा है कि वह परफॉर्मेंस के लिए तैयार हो रही थीं तभी एंकर ने जो अनाउंस किया, निशा को नागवार गुजरा। एंकर ने बातों-बातों में निशा के रेट की बात की जिस पर निशा और उनके साथी भड़क गए।

क्या बोला था एंकर

निशा का वायरल वीडियो सारण जिले के एक गांव का बताया जा रहा है। वहां स्टेज प्रोग्राम था जिसमें निशा गाने की तैयारी कर रही थीं। इसी बीच एंकर मुकेश ने स्टेज से अनाउंस किया, अब बारी है हमारी प्यारी निशा दीदी की। आइए, तालियां बजाइए और हां, आज का रेट क्या है दीदी का? एक गाना दस हजार, दो गाने बीस… या कुछ और? भीड़ में कुछ लोग यह बात सुनकर हंस पड़े। निशा को एंकर का ये बोलना पसंद नहीं आया और वह गुस्से में चप्पल लेकर आई हैं और एंकर पर टूट पड़ीं लोगों ने बीच-बचाव किया।

हाथ में चप्पल लेकर दौड़ीं निशा

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि निशा ब्लू कलर की साड़ी पहने हैं। हाथ में चप्पल लिए हैं। एंकर बचने की कोशिश कर रहा है। पीछे से कुछ लोग चिल्ला रहे हैं, मुंह तोड़ो इसका। निशा गुस्से में बोल रही हैं, ‘रेट बता रहा है, ये रेट बताएगा मेरा। माइक दीजिए इसका रेट हम बताएं। निशा बोलती हैं, इसको मारेंगे हम। रेट बताने वाला कौन होता है ये।’ कार्यक्रम के बीच अफरातफरी मच जाती है।

कौन हैं निशा उपाध्याय?

निशा भोजपुरी इंडस्ट्री की लोक गायिका है। वह स्टेज पर परफॉर्म करती हैं। उन्हें 2023 में एक स्टेज प्रोग्राम में गोली भी लग गई थी जब किसी ने हवाई फायरिंग की थी। निशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं.

Back to top button