‘मेरी शादी जबरी करवा दिए’…, भोजपुरी सुपरस्टार के बयान से मचा बवाल

Nirahua Personal Life Guilt: दिनेश लाल यादव निरहुआ अब अपने एक बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। निरहुआ का कहना है कि उनके माता-पिता ने उनकी शादी जबरन कराई थी और उन्हें कभी अपनी पत्नी से प्यार नहीं हुआ।

Nirahua Personal Life Guilt: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ इन दिनों फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में एक पॉडकास्ट में उन्होंने अपनी जिंदगी के कई पहलुओं पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उनकी शादी उनके इच्छा के खिलाफ करवाई गई थी, जिसे उन्होंने कभी स्वीकार नहीं किया। निरहुआ ने इस दौरान अपनी पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ रिश्तों की भी बात साझा की। उन्होंने कहा कि बच्चों को किसी भी चीज के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा और वह उन्हें अपने करियर और जिंदगी के फैसले खुद लेने देंगे।

पत्नी से कभी नहीं हुआ प्यार

निरहुआ ने डिजिटल कमेंट्री से बातचीत के दौरान अपनी निजी जिंदगी के बारे में खुलकर चर्चा की। निरहुआ ने अपनी मैरिड लाइफ पर बात करते हुए कहा- ‘मेरे माता-पिता ने मेरी शादी जबरन कराई थी। मैं उनसे कहता रहा कि मुझे पहले कुछ करने दीजिए, कुछ बनने दीजिए उसके बाद शादी करेंगे, लेकिन वह नहीं माने। मुझे भी उसका मलाल रहा। जीवनसाथी वो हो जिसको आप प्यार करें और मेरे साथ ये कभी नहीं हो पाया। मैंने अपनी धर्मपत्नी और बच्चों को भी ये बताया कि मुझे उनसे कभी प्यार नहीं हो पाया। मैं बस फर्ज निभा रहा हूं। माता-पिता ने शादी कराई है तो फर्ज निभा रहा हूं। उस बात का गिल्ट भी होता है।’

निरहुआ देंगे बच्चों को आजादी

निरहुआ ने कहा- ‘मैं कभी भी अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा, मैंने कहा कि तुमको ये नहीं करना है। मैं अपने परिवार के साथ हूं और अपने कर्तव्य पूरी शिद्दत से निभा रहा हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि मेरे बच्चों को ऐसा करना पड़े। मैं अपने बच्चों के साथ वो नहीं करूंगा जो मेरे साथ हुआ। मैं उन्हें अपना जीवनसाथी चुनने की पूरी आजादी दूंगा। मैं ये नहीं कहूंगा कि तुम्हें यही करना है या ऐसे ही करना है।’

ये भी पढ़े- Bihar News: ‘रेट क्या है दीदी…’, एंकर के घटिया कमेंट पर भड़की भोजपुरी सिंगर

निरहुआ की शादी

बता दें, निरहुआ की शादी को 26 साल हो चुके हैँ। भोजपुरी सुपरस्टार ने साल 2000 में मंशा यादव से शादी की थी, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं, दो बेटे और एक बेटी। निरहुआ की पत्नी लाइमलाइट से बेहद दूर रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी भोजपुरी सुपरस्टार अपनी पत्नी के साथ कभी तस्वीरें शेयर नहीं करते। दूसरी तरफ उनका नाम अक्सर भोजपुरी सिनेमा की क्वीन कही जाने वाली आम्रपाली दुबे के साथ जुड़ता रहता है, जिनके साथ स्क्रीन पर उनकी जोड़ी हिट है।

ये भी पढ़े- सेट पर Rashami Desai के साथ बदसलूकी करते थे सिद्धार्थ शुक्ला, देते थे ऐसी-ऐसी गालियां…

Back to top button