
प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के बाद अरिजीत का सरप्राइज, आमिर खान के लिए गाया गाना
Arijit Singh: आमिर खान और अरिजीत सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में अरिजीत सिंह और आमिर खान साथ में खूबसूरत वक्त बिताते नजर आ रहे हैं।
Aamir Khan Arijit Singh: बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने पिछले महीने ऐलान किया था कि वो अभी से प्लेबैक सिंगिंग का कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे। अरिजीत की इस खबर ने सभी को परेशान किया था. सिंगर की रिटायरमेंट घोषणा के बाद, सुपरस्टार आमिर खान उनके घर भी पहुंचे थे। और अब साई पल्लवी और जुनैद खान की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘एक दिन‘ से वह गाना आखिरकार रिलीज हो गया। अरिजीत सिंह ने और रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। खास बात यह है कि यह गाना अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच आया है।
अरिजीत से क्यों मिलने गए थे आमिर?
आमिर खान के काम करने के खास अंदाज को दिखाते हुए, उन्होंने ‘एक दिन’ के पहले गाने की रिकॉर्डिंग के लिए खुद अरिजीत सिंह के होमटाउन मुर्शिदाबाद का दौरा किया. इसी के साथ ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने एक स्पेशल वीडियो भी रिलीज किया है, जिसमें अरिजीत सिंह की बेहद खूबसूरत आवाज में गाया हुआ यह गाना सुनाई दे रहा है.
Best thing on the INTERNET Today!#AamirKhan went to Jiaganj and asked #ArijitSingh to record the title track of #Ekdin, starring #JunaidKhan & #SaiPallavi 🔥🎉pic.twitter.com/PPvvYf9kTm
— Bollywood Talkies (@bolly_talkies) February 23, 2026
आमिर खान ने अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की खबरों के बीच उनसे मिलकर उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मनाया. ये सारी अटकलें तब खत्म हुईं जब आमिर ने एक पोस्टर शेयर किया और अरिजीत का शुक्रिया अदा किया कि उन्होंने ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ की अगली फिल्म ‘एक दिन’ के लिए अपनी आवाज दी है. इस फिल्म में जुनैद खान और साई पल्लवी लीड रोल में हैं.
ये भी पढ़े- Vijay Rashmika की शादी से पहले फोटो Viral, सूट-बूट में दिखीं होने वाली दुल्हन
कैसी होगी फिल्म की कहानी?
कहानी में जुनैद एक थोड़े अनोखे और संकोची युवक का किरदार निभा रहे हैं, जबकि साई पल्लवी एक आत्मविश्वासी और स्वाभाविक रूप से मजबूत व्यक्तित्व वाली लड़की के रूप में दिखाई देंगी। टीजर ने एक कोमल और भावनात्मक प्रेम कहानी की झलक दी थी और यह नया गाना उसी इमोशनल संसार को और विस्तार देता है। ‘एक दिन’ को लेकर दर्शकों में पुरानी यादों वाला उत्साह भी देखा जा रहा है। एक और रोमांटिक कहानी पर इस जोड़ी का साथ आना फिल्म में नॉस्टैल्जिक चार्म जोड़ता है।
ये भी पढ़े- नमस्कार…’ BAFTA अवॉर्ड्स में Alia Bhatt का देसी स्वैग, ग्लोबल स्टेज पर हिंदी में दी स्पीच
फिल्म से जुड़ी जानकारी
फिल्म का निर्देशन सुनील पांडे ने किया है और इसे आमिर खान, मंसूर खान और अपर्णा पुरोहित ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ‘एक दिन’ 1 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अरिजीत सिंह की आवाज साई पल्लवी और जुनैद की नई जोड़ी और आमिर-मंसूर की क्लासिक साझेदारी, इन सबने मिलकर एक दिन को 2026 की सबसे चर्चित रोमांटिक फिल्मों में शामिल कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज के बाद यह फिल्म दर्शकों के दिलों में कैसी जगह बनाती है।
ये भी पढ़े- ‘मेरी शादी जबरी करवा दिए’…, भोजपुरी सुपरस्टार के बयान से मचा बवाल





