
OTT Platforms: सरकार ने बैन किए ये OTT प्लेटफॉर्म्स, अश्लील कंटेंट मामले में एक्शन
OTT Platforms Banned: सरकार ने अश्लील कंटेंट स्ट्रीम करने के आरोप में पांच OTT प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने IT Rules 2021 और IT Act 2000 की धारा 69A के तहत यह कार्रवाई की।
OTT Platforms Banned: सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने आईटी एक्ट और डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड के उल्लंघन के आरोप में पांच ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। इन प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री दिखाने की शिकायतें मिल रही थीं। सरकार का कहना है कि ये प्लेटफॉर्म आपत्तिजनक और अश्लील सामग्री स्ट्रीम कर रहे थे, जो कानून और आईटी नियमों का उल्लंघन है. इस कार्रवाई को ऑनलाइन कंटेंट पर निगरानी और नियमों के सख्त पालन की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.
कौन-कौन से OTT प्लेटफॉर्म्स हुए ब्लॉक?
सरकार द्वारा जारी लिस्ट में जिन एप्स और वेबसाइट्स पर बैन लगाया गया है, उनमें ये प्लेटफॉर्म्स शामिल हैं…
- MoodXVIP
- Koyal Playpro
- Digi Movieplex
- Feel
- Jugnu
समाजिक मानकों के खिलाफ थे कंटेंट
दरअसल इन सभी एप्स पर आरोप है कि ये काफी वक्त से ऐसा कंटेंट दिखा रहे थे जिसमें काफी ज्यादा बोल्ड दृश्य, आपत्तिजनक कथानक और समाजिक मानकों के खिलाफ कंटेंट दिखाया जा था था। अब इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर्स को इंस्ट्रक्शन दिए गए हैं कि इनकी एक्सेस तुरंत ब्लॉक कर दिए जाएं ताकि यूजर्स इन्हें इस्तेमाल न कर सकें।
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को भी निभानी होगी जिम्मेदारी
सरकार का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स को भी वही जिम्मेदारी निभानी होगी, जो दूसरे मीडिया माध्यमों पर लागू होती है. अगर कोई प्लेटफॉर्म नियमों का उल्लंघन करता है या आपत्तिजनक सामग्री दिखाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
ये कदम आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के तहत उठाया गया है. इस धारा के तहत सरकार को अधिकार है कि वो राष्ट्रीय सुरक्षा, सार्वजनिक व्यवस्था या अन्य कानूनी कारणों से ऑनलाइन कंटेंट या वेबसाइट्स को ब्लॉक कर सकती है. सरकार की इस कार्रवाई को डिजिटल स्पेस में कंटेंट रेगुलेशन को लेकर एक सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है.





