
Rashmika-Vijay ने पीएम मोदी को रिसेप्शन में किया इनवाइट, तस्वीरें हुईं वायरल…
Rashmika-Vijay Invited PM Modi For Reception: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब ऑफिशियली पति-पत्नी बन चुके हैं। कपल ने उदयपुर में शादी और अब रिसेप्शन हैदराबाद में रखा है। जिसके लिए उन्होंने पीएम मोदी को इनवाइट किया है।
Rashmika-Vijay Invited PM Modi For Reception: साउथ सिनेमा के चर्चित सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी बेहद निजी रखी गई थी, लेकिन अब कपल ने अपने रिसेप्शन को भव्य बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया।
रश्मिका- विजय ने किया पीएम मोदी को इनवाइट
आज सुबह सोशल मीडिया पर रश्मिका और विजय की कुछ तस्वीरें तेजी से वायरल हुईं, जिनमें वह देश के गृहमंत्री अमित शाह के साथ नजर आए थे। दोनों ने अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें अपनी शादी की खुशियों में शामिल होने के लिए 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले रिसेप्शन का निमंत्रण दिया।
The #VIROSH Jodi personal Invitation 🤩@TheDeverakonda & @iamRashmika personally met Hon’ble Prime Minister @narendramodiji invited for the grand reception in Hyderabad ❤️❤️✨#VijayDeverakonda #RashmikaMandanna #ViRoshWedding pic.twitter.com/Y23v5XduyD
— Vamsi Kaka (@vamsikaka) February 27, 2026
इस दिन होगा रश्मिका-विजय रिसेप्शन
खबरों के मुताबिक, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 4 मार्च को हैदराबाद में होने वाले अपने वेडिंग रिसेप्शन के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने पहुंचे थे. वायरल तस्वीरों में दोनों प्रधानमंत्री के साथ बातचीत करते और उन्हें शॉल भेंट करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान रश्मिका पीले रंग के एथनिक आउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं विजय ऑल-वाइट लुक में काफी जच रहे थे.
View this post on Instagram
शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक-दूसरे के लिए दिल छू लेने वाले नोट लिखे. रश्मिका ने बड़े गर्व से विजय को अपना पति बताते हुए उनकी तारीफों के पुल बांध दिए. उन्होंने लिखा, ‘मेरे पति मिस्टर विजय देवरकोंडा. वो इंसान जिसने मुझे सिखाया कि सच्चा प्यार क्या होता है और सुकून किसे कहते हैं. उन्होंने मुझे हर दिन यकीन दिलाया कि बड़े सपने देखना बिल्कुल सही है और मैं अपनी सोच से भी कहीं ज्यादा हासिल करने के काबिल हूं. वो शख्स जिसने मुझे पागलों की तरह नाचने से कभी नहीं रोका. जिसने मुझे सिखाया कि दोस्तों के साथ घूमना दुनिया की सबसे अच्छी चीज है, सच मानिए मैं इस इंसान पर पूरी किताब लिख सकती हूं.’
ये भी पढ़े– VIROSH Wedding: एक-दूजे के हुए रश्मिका और विजय, तेलुगु रीति-रिवाजों से हुई शादी





