
UP News: फिरोजाबाद में पकड़ा गया सेक्स रैकेट, आपत्तिजनक हालत में भागे पुरुष…
Firozabad Sex Racket: फिरोजाबाद के लाइनपार इलाके में पुलिस ने अचानक छापा मार दिया. इस दौरान एक महिला शोर करने लगी कि पुलिस आ गई है. यह सुनते ही दो ग्राहक आपत्तिजनक हालत में भागने लगे.
Firozabad Sex Racket: लाइनपार थाना क्षेत्र के आजाद नगर घनी आबादी के बीच एक मकान में देह व्यापार के गंदे धंधे का पर्दाफाश पुलिस ने किया है. पुलिस ने छापेमार कार्रवाई में दो महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक साधनों के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने देह व्यापार अधिनियम के अंतर्गत जेल भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि यहां सेक्स रैकेट चल रहा था. दो महिलाओं और दो पुरुषों को रंगे हाथ पकड़ा गया है.
आपत्तिजनक हालत में भागने की कोशिश
पुलिस ने जैसे ही मकान में एंट्री की तो बरामदे में बैठी महिला ने शोर करना शुरू कर दिया. वह चिल्लाने लगी कि ‘भागो, पुलिस आ गई.’ इस दौरान कमरे के अंदर से दो युवक आपत्तिजनक हालत में बाहर की ओर भागे, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस टीम ने पकड़ लिया. वहीं, कमरे से निकल रही एक अन्य महिला को महिला पुलिसकर्मियों ने हिरासत में ले लिया.
ग्राहकों से संचालिका ने लिए थे 300-300 रुपये
पूछताछ में संचालिका ने स्वीकार किया है कि वह महिला को अपने पास रखती थी और ग्राहकों से मोटी रकम वसूलती थी. मौके पर पकड़े गए ग्राहकों से उसने 300-300 रुपये लिए थे. वहीं, पकड़ी गई दूसरी महिला ने पुलिस के सामने अपनी मजबूरी का हवाला देते हुए इस धंधे में शामिल होने की बात कही.
ये भी पढ़े- UP News: सुहागरात पर दुल्हन ने दूल्हे पर चाकू से किया वार, कैश-गहने लेकर चाचा संग फरार
थानाध्यक्ष लाइनपार रमित कुमार आर्य के साथ जब संदिग्ध मकान पर छापेमारी की तो कई पुरुष और महिलाएं भाग निकलीं, लेकिन दो महिलाओं और दो पुरुषों दिनेश व रामजी को पकड़ लिया गया. दिनेश फिरोजाबाद के दक्षिण थाना क्षेत्र और रामजी इटावा जिले का रहने वाला है. पूछताछ में आरोपियों ने देह व्यापार में संलिप्त होने की बाद कुबूल की है. इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया है. देह व्यापार के रैकेट के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है.
ये भी पढ़े- चर्चित ‘शाइन सिटी’ मामले का प्रमुख आरोपी राशिद नसीम दुबई में गिरफ्तार





