
डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी: ‘और अमेरिकियों की जानें जाएंगी’, ईरान पर हमले जारी रहेंगे
Donald Trump: मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। ईरान पर अमेरिका और इज़राइल के सैन्य हमलों के बीच ट्रंप ने चेतावनी दी कि जब तक सभी सैन्य लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते, अमेरिकी कार्रवाई जारी रहेगी।
वीडियो संदेश में ट्रंप ने कहा, “हमारा सैन्य अभियान पूरी ताकत के साथ जारी है। दुर्भाग्य से संभव है कि और अमेरिकियों की जानें जाएं। लड़ाई में ऐसा ही होता है।” उनके इस बयान ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है।
ईरान और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को चेतावनी
ट्रंप ने सीधे तौर पर ईरान की सेना और Islamic Revolutionary Guard Corps (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) को चेतावनी देते हुए कहा कि वे हमले रोक दें, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि अमेरिका उन “आतंकवादियों” को कड़ी सज़ा देगा, जिन्होंने मानव सभ्यता के खिलाफ युद्ध छेड़ा है।
सत्ता परिवर्तन की अपील
ट्रंप ने अपने संदेश में ईरान में सत्ता परिवर्तन की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने ईरानी जनता से आह्वान किया कि वे “साहस दिखाएं और अपना देश वापस लें।” उनका कहना था कि अमेरिका ईरान की जनता के साथ खड़ा है।
यह भी पढ़ें…
Trump की चेतावनी के 10 दिन बाद सैन्य कार्रवाई… ईरान बोला- जवाब देंगे
यूरोपीय देशों की प्रतिक्रिया
इस बीच ब्रिटेन, फ़्रांस और जर्मनी ने संयुक्त बयान जारी कर ईरान द्वारा मध्य पूर्व के देशों पर लगातार हमलों की आलोचना की है। यूरोपीय देशों ने क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने और हिंसा कम करने की अपील की है।
यह भी पढ़ें…
पाकिस्तानी Air Force फाइटर जेट क्रैश, पायलट अफगानिस्तान के कब्जे में…
क्षेत्र में बढ़ता तनाव
अमेरिका, इज़राइल और ईरान के बीच जारी सैन्य टकराव से पूरे मध्य पूर्व में अस्थिरता का माहौल है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि हालात काबू में नहीं आए तो यह संघर्ष व्यापक क्षेत्रीय युद्ध का रूप ले सकता है।
स्थिति पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें टिकी हैं, जबकि आने वाले दिनों में सैन्य और कूटनीतिक गतिविधियां तेज रहने की संभावना है।
यह भी पढ़ें…





