
Chandra Grahan 2026: कितने बजे शुरू होगा चंद्र ग्रहण और सूतक काल, जरूर कर लें ये काम
Chandra Grahan 2026: आज साल 2026 का पहला चंद्र ग्रहण लग रहा है. आइए जानते हैं सूतक काल कब से शुरू होगा, ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें और ग्रहण के बाद किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.
Chandra Grahan 2026: साल 2026 का पहला चंद्रग्रहण 3 मार्च को लगने वाला है। भारत सहित देश के कई हिस्सों में यह चंद्रग्रहण दिखाई देगा। पंचांग की गणना के अनुसार, यह चंद्रग्रहण फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को दिखाई देगा। ग्रहण के दौरान चंद्रमा में थोड़ी लालिमा दिखाई देगी। इसे आम भाषा में बल्ड मून कहा जाएगा। भारत में भी इस ग्रहण का सूतक काल मान्य होगा। क्योंकि यह ग्रहण भारत में भी दिखाई दे रहा है। आइए जानते हैं भारत के किस शहर में कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण साथ ही जानें सूतक काल का समय और बाकी जरुरी जानकारी।
कब खत्म होगा सूतक काल?
सूतक उस अवधि को कहा जाता है जो ग्रहण शुरू होने से कुछ घंटे पहले लगती है और ग्रहण समाप्त होने तक रहती है. सूतक की गणना ग्रहण के प्रकार पर निर्भर करती है. यदि चंद्र ग्रहण है, तो सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले लग जाता है. 3 मार्च को सुबह 6 बजकर 23 मिनट से सूतक काल शुरू हो चुका है, इसका समापन शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगा.
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण 2026 की अवधि
चंद्र ग्रहण की शुरुआत- दोपहर 3 बजकर 20 मिनट
चंद्र ग्रहण समाप्त- शाम 6 बजकर 46 मिनट
ग्रहण की कुल अवधि- लगभग 3 घंटे 27 मिनट रहेगी
भारत में कब दिखेगा ग्रहण- शाम 05 बजकर 59 के बाद
भारत में आज कहां नजर आएगा चंद्र ग्रहण?
चंद्र ग्रहण आज शाम को दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद, हैदराबाद, पटना, भुवनेश्वर, शिलॉन्ग, कोहिमा, गुवाहाटी, इम्फाल और ईटानगर में नजर आएगा.
कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, त्रिपुरा और पश्मिच बंगाल में दिखाई दे सकता है.





